Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flood in Bihar: रौद्र रूप दिखा रही गंगा के जलस्तर में आई भारी कमी, गंडक व बागमती नदियों का तांडव अब भी जारी

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 11:26 AM (IST)

    बीते कुछ दिनों से रौद्र रूप दिखा रही गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। लेकिन गंडक और बागमती नदियां अब भी तांडव कर रही हैं। नेपाल के तराई क्ष ...और पढ़ें

    गंगा नदी के जलस्तर में लगातार आ रही कमी। (फाइल फोटो)
    गंगा नदी के जलस्तर में लगातार आ रही कमी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार आ रही कमी
    2. गंडक के जलस्तर में वृद्धि, बागमती लाल निशान के पार
    3. गंडक बराज से एक लाख 39 हजार पानी किया गया डिस्चार्ज

    जागरण संवाददाता, पटना। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। पटना जिला में अब केवल दो जगहों पर पानी खतरे के निशान से ऊपर है।

    गांधी घाट पर पानी लाल निशान से 12 सेंटीमीटर तो हाथीदह में 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। कई जगहों पर पानी घाट से नीचे जा चुका है।

    पुनपुन और सोन के पानी में भी कमी आई है। चार-पांच दिनों पहले गंंगा उफनाई हुई थी। पटना में सभी जगहों पर यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

    दियारा क्षेत्रों में भी पानी घटने लगा है। हालांकि, पानी लगने के कारण सब्जी की खेती पर काफी प्रभाव पड़ा है।

    सप्ताह भर में एक मीटर तक कम हुआ पानी

    बीते 12 अगस्त को दीघा घाट, गांधी घाट, मनेर एवं हाथीदह में जलस्तर खतरे के निशान से काफी ज्यादा था, लेकिन 18 अगस्त की सुबह जलस्तर में एक मीटर तक कम पानी आंका गया है।

    करीब एक सप्ताह में मनेर में एक मीटर, दीघा घाट पर 70 सेंटीमीटर, गांधी घाट पर 60 सेंटीमीटर और हाथीदह में एक मीटर से ज्यादा पानी घटा है।

    राहत की बात यह है कि दीघा और गांधी घाट पर जलस्तर स्थिर है तो अन्य जगहों पर इसमें तेजी से गिरावट हो रही है।

    गंडक के जलस्तर में वृद्धि, बागमती लाल निशान के पार

    नेपाल के तराई क्षेत्र क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश से गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गंडक बराज से एक लाख 39 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

    वहीं, नेपाल के देवघाट से 1.76 लाख से ज्यादा पानी छोड़े जाने की सूचना है। इसके मद्दनेजर सभी फाटकों और बांधों की निगरानी की जा रही है।

    गंडक नदी किनारे बसे चकदहवा, झंडू टोला, बीन टोली, कान्ही टोला के ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है।

    ग्रामीण गुलाब अंसारी, हिकायत राम, नंदू बीन, चंदेश्वर बीन आदि ने बताया कि गंडक कान्ही टोला से महज दो सौ मीटर की दूरी पर है। कटाव पहले से हो रहा है। सरकार की तरफ से बाढ़ निरोधी काम नहीं किया गया है।

    उधर, शिवहर में बागमती नदी का जलस्तर एक बार फिर लाल निशान के पार हो गया है। कई स्थानों पर तेज कटाव होने लगा है।

    जल संसाधन विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर जलस्तर में तेज वृद्धि की संभावना व्यक्त की है। रविवार को डुब्बाघाट स्थित रेनगेज पर बागमती का जलस्तर 61.38 मीटर दर्ज किया गया है। यह खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: अगले 24 घंटे में मौसम में आएगा बड़ा बदलाव! 7 जिलों में गरज-तड़क के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी

    Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक और पुल का स्ट्रक्चर हुआ ध्वस्त, सुल्तानगंज में पिलर संख्या 9 गंगा में समाया