Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बस कुछ घंटे.. सरकार गिर जाएगी...', Tejashwi Yadav की पार्टी का दावा, बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले RJD नेता ने भरी हुंकार

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 09:48 AM (IST)

    Bihar Floor Test News बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले लालू यादव की पार्टी राजद ने फिर से हुंकार भर दी है। पार्टी ने फिर बड़ा दावा कर दिया है। राजद ने क ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।
    बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Floor Test नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बनी राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की सरकार आज विधानसभा में विश्वास मत से गुजरेगी। नीतीश कुमार अपनी सरकार के लिए बहुमत का प्रस्ताव सदन में रखेंगे। उसी के साथ बजट सत्र शुरू हो जाएगा। सत्ता परिवर्तन के बाद विधान मंडल का यह पहला सत्र है।

    सत्ता पक्ष और विपक्ष की राजनीतिक गहमागहमी चरम पर है और अपने-अपने दावे के बीच लगभग सभी पार्टियों द्वारा ह्विप भी जारी किया जा चुका है। बैठक में दो-तीन विधायकों की अनुपस्थिति पर पार्टियों का दावा है कि उन लोगों ने पहले से नेतृत्व की अनुमति ले रखी थी।

    सभी विधायकों ने बिहार को बचाने का संकल्प लिया- राजद

    इस बीच, राजद (RJD) ने फिर बड़ा दावा कर दिया है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजीत नहीं। कुछ ही घंटों में सब पता चल जाएगा, लोकतंत्र की जीत होगी। सभी विधायकों ने बिहार को बचाने का संकल्प लिया है। इसका भविष्य और इसके लिए मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाने की जरूरत है।

    उन्होंने आगे कहा कि हम कामयाब होंगे, हमें पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि सरकार गिर तो नई बनेगी, संख्या किसके पास कहां से आएगा, यह कुछ देर पता चल जाएगा। राजद नेता ने कहा कि जदयू-भाजपा के लोग अपने विधायकों को ट्रेस करने में जुटे हैं। उनके विधायकों में खलबली है। 

    यह भी पढ़ें-

    खबरें और भी

    Bihar Floor Test: विधानसभा में आज तेजस्वी भी लगाएंगे पूरा जोर, देर रात इस RJD विधायक को लेकर आवास पर चलती रही गहमागहमी

    Floor Test पास करेंगे नीतीश कुमार या फिर तेजस्वी कर देंगे खेला? गहमागहमी के बीच शक्ति परीक्षण आज