यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shivdeep Lande: पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की सियासी पारी शुरू, बनाई 'हिंद सेना' पार्टी
बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी हिंद सेना का गठन किया। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में लांडे ने कहा कि उनकी पार्टी ...और पढ़ें

HighLights
- शिवदीप लांडे ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'हिंद सेना' की घोषणा की।
- पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर काम करेगी।
- लांडे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं और बिहार को विकास की दिशा में ले जाने का लक्ष्य रखते हैं।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे (Ex IPS Shivdeep Lande) ने मंगलवार को राजनीति में कदम रखते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'हिंद सेना' के गठन की घोषणा की।
पटना के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लांडे ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर काम करेगी और बिहार की जनता की आवाज बनने का प्रयास करेगी।

होटल चाणक्या में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हिंद सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवदीप लांडे। जागरण
बता दें कि शिवदीप लांडे द्वारा यह घोषणा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की गई है, जिससे राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

2006 बैच कैडर के आईपीएस रहे लांडे
2006 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे लांडे ने पिछले साल सितंबर में भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज थीं।
अपनी बेबाक और कड़क छवि के लिए मशहूर लांडे को बिहार में 'सिंघम' और 'सुपरकॉप' जैसे नामों से जाना जाता है। उन्होंने पटना, पूर्णिया, अररिया और मुंगेर जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में काम करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी।
'मैं जनता के बीच...'
लांडे ने कहा, "18 साल तक वर्दी में बिहार की सेवा करने के बाद अब मैं जनता के बीच एक नई भूमिका में आना चाहता हूं। हिन्दू सेना पार्टी बिहार को बदलने और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए काम करेगी।" पार्टी का चुनाव चिह्न खाकी पृष्ठभूमि में त्रिपुंड बताया गया है।
महाराष्ट्र के अकोला जिले में जन्मे लांडे ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा में कदम रखा था। बिहार में उनकी पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित मुंगेर जिले में हुई थी, जहां से उनकी तेज-तर्रार अफसर की छवि बनी।
ये भी पढ़ें- Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे के इस्तीफे पर नीतीश सरकार ने लगाई मुहर, गृह विभाग ने जारी किया लेटर
ये भी पढ़ें- Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे के नाम बन गया एक खराब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बिहार के पहले IPS अधिकारी बने