Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के नए राज्यपाल बने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, कई राज्यों में राज्यपाल-उपराज्यपाल बदले

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 11:38 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आदेश पर देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संवैधानिक बदलाव हुए हैं। बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सहित कई जग ...और पढ़ें

    रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन। फाइल फोटो

    रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में संवैधानिक बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आदेश के बाद से बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत कई प्रदेशों और केंद्रशासित प्रदेश के राज्यपाल और उपराज्यपाल को बदल दिया है। बिहार के नए राज्यपाल के तौर पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    राष्ट्रपति के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

    नागालैंड के राज्यपाल के तौर पर नंद किशोर यादव को नियुक्त किया गया है, जबकि तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया है।

    इसके अलावा, लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं दिल्ला के उपराज्यपाल विनय सक्सेना को लद्दाख का एलजी नियुक्त किया गया है, जबकि दिल्ला के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी तरनजीत सिंह संधू को बनाया गया है।