Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: सरकारी स्कूलों में शुरू होगा साइंस और मैथ ओलंपियाड, ये छात्र दे सकेंगे परीक्षा

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 06:04 PM (IST)

    बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विद्यालयों में साइंस व मैथ ओलंपियाड परीक्षा शुरू की जाएगी। कक्षा 4 से ऊपर के सभी छ ...और पढ़ें

    सरकारी स्कूलों में शुरू होगा मैथ और साइंस ओलंपियाड
    सरकारी स्कूलों में शुरू होगा मैथ और साइंस ओलंपियाड

    HighLights

    1. कक्षा 4 के ऊपर के छात्र साइंस और मैथ ओलंपियाड में शामिल हो सकेंगे
    2. ओलंपियाड में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा ऑनलाइन होगी

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में साइंस और मैथ ओलंपियाड को शुरू किया जाएगा। इसमें कक्षा चार से ऊपरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की भागीदारी होगी। इस प्रतियोगिता के जरिए छात्र-छात्राओं की मेधावी छात्रों की परख होगी वहीं सरकार को यह आकलन करने में मदद मिलेगी कि कितने विद्यार्थियों में विज्ञान और गणित विषय में रूचि है।

    इस ओलंपियाड में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी और उसके परीक्षाफल भी ऑनलाइन ही प्रकाशित किए जाएंगे। शनिवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.एस. सिद्धार्थ ने लाइव कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी।

    बच्चों के लिए शनिवार को होगा नन-यूनिफार्म डे

    • बच्चों के लिए शनिवार का दिन नन-यूनिफार्म डे होगा, ताकि उनके स्कूल ड्रेस की साफ-सफाई हो सके और ठंड में दो दिनों में वो ड्रेस सूख सके।
    • नन-यूनिफार्म डे घोषित करने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों के ऊपर होगी।
    • सभी विद्यालयों में बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाना अनिवार्य है, इसके लिए पहले से प्रधानाध्यापकों को दिशा निर्देश दिया गया है।
    • विद्यालयों में बच्चों के मल्टीमीडिया टीचिंग की व्यवस्था प्रधानाध्यापक खुद कर सकते हैं ,क्योंकि उनके पास विद्यालय विकास हेतु फंड भी है।

    गर्मी की छुट्टियों में नहीं संचालित होंगी कक्षाएं

    अपर मुख्य सचिव डॉ.एस. सिद्धार्थ ने कहा कि इस वर्ष दिसंबर में ही ग्रीष्मावकाश का समयतय कर दिया जाएगा और पूरे साल का कैलेंडर भी घोषित किया जाएगा।

    ग्रीष्मावकाश में इस बार सरकारी विद्यालयों में किसी प्रकार की कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी, लेकिन शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश के लिए बच्चों को होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क देना अनिवार्य होगा।

    जहां तक ठंड में छुट्टी की बात है तो यह सरकार द्वारा प्रत्येक जिलाधिकारी को पहले से निर्देश दिया हुआ है कि ठंड व शीतलहर के मद्देनजर विद्यालयों में छुट्टियां घोषित करेंगे।

    छोटे बच्चों के लिए अलग होगी स्कूल टाइमिंग

    डॉ.एस. सिद्धार्थ ने कहा कि प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव करने की योजना है। इसे मल्टी स्लाउट टाइम सिस्टम के रूप में लागू किया जाएगा। छोटे बच्चों के लिए अलग स्कूल टाइमिंग होगी। इसके लिए प्रधानाध्यापकों को अधिकृत किया जाएगा।

    साथ ही कक्षाओं में बच्चों के सीटिंग मैनेजमेंट की भी व्यवस्था लागू होगी। पढ़ाई में कमजोर बच्चे आगे की सीट पर बैठेंगे। पढ़ाई में कमजोर बच्चों को स्कूलों में छुट़्टी के बाद शाम पांच से सात बजे तक पढ़ाने की व्यवस्था विद्यालय में होगी, जिसमें गांव के पढ़े-लिखे नौजवानों से मदद ली जाएगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- 'हत्यारी सरकार' गरीबों की मौत का जश्न मना रही

    Bihar News: बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले, नीतीश सरकार ने कर दिया बड़ा एलान; मिलेंगी कई सुविधाएं