Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस': थोक में हुआ अफसरों का ट्रांसफर; राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 06:29 PM (GMT+05:30)

    मानसून की बेरुखी के बावजूद, बिहार में 30 जून की देर रात तक सरकारी अधिकारियों के थोक तबादले हुए, जिससे कई विभागों में खुशी का माहौल है। ...और पढ़ें

    थोक में हुआ अफसरों का ट्रांसफर; राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल (AI Generated Image)

    थोक में हुआ अफसरों का ट्रांसफर; राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। मानसून की बेरुखी से भले ही किसानों के चेहरे गमगीन हों, मनवांछित पोस्टिंग मिलने के कारण सरकारी अधिकारियों के चेहरे खिल गए हैं। जून के अंतिम दिन देर रात तबादले की अधिसूचनाएं (नोटिफिकेशन) जारी होती रहीं।

    मंत्री, अधिकारी और पैरवीकार लगातार जगे हुए थे। कुछ विभागों में तो 30 जून की रात 12 बजे बाद तक अधिसूचनाएं जारी हुई़ं। इसका असर विभागों की वेबसाइट पर भी पड़ा। इतनी बेसब्री से बेवसाइट पर खोज की जा रही थी कि एकाध को छोड़ सबका दम निकल गया था।

    जून के तबादले पर विभागीय मंत्रियों का एकाधिकार रहता है। बाकी दिनों में इसके लिए मुख्यमंत्री की विशेष अनुमति लेनी होती है।

    राजस्व सेवा के 270 अधिकारियों का ट्रांसफर

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक ही सूची में बिहार राजस्व सेवा के 270 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इससे पहले 25 जून को इसी सेवा के 70 अधिकारियों का तबादला किया गया था।

    जून में भू अर्जन पदाधिकारियों के भी तबादले किए गए। इस विभाग में लंबे समय बाद बड़ा फेरबदल हुआ है। पहले के दो मंत्रियों रामनारायण मंडल और आलोक मेहता के कार्यकाल में हुए बड़े तबादले पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोक लगा दी थी।

    योजना एवं विकास विभाग में भी विभिन्न श्रेणी के 128 अभियंताओं का तबादला किया गया। तबादले में सरकार के विभिन्न कार्य विभाग विभाग भी पीछे नहीं रहे। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, ग्रामीण विकास और पथ निर्माण विभाग में भी देर रात तक अधिसूचनाएं जारी हुईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार में 13 BEO का ट्रांसफर, 8 जुलाई तक ज्वाइनिंग का अल्टीमेटम; किसे कहां मिली पोस्टिंग?

    यह भी पढ़ें- Bihar DSP Transfer: बिहार में 53 डीएसपी का तबादला, पारस नाथ को पटना की जिम्मेदारी