Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Hot Seats Result: सबसे चौंकाने वाले रिजल्ट यहां देखिए, बिहार की 10 हॉट सीटों पर हो रहा बड़ा 'खेल'

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 12:50 PM (IST)

    पूर्णिया में इस समय मुकाबला काफी रोचक चल रहा है। यहां से जनता दल यूनाइटेड के संतोष कुमार 3138 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। निर्दलीय पप्पू यादव दूसरे न ...और पढ़ें

    सबसे चौंकाने वाले रिजल्ट यहां देखिए, बिहार की 10 हॉट सीटों पर हो रहा बड़ा 'खेल'
    सबसे चौंकाने वाले रिजल्ट यहां देखिए, बिहार की 10 हॉट सीटों पर हो रहा बड़ा 'खेल'

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Lok Sabha Election Result बिहार में लोकसभा चुनाव के रुझान आने लगे हैं। दोपहर 12 बजे तक रुझान बिहार में एनडीए को बढ़त दिखा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि बिहार में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का जादू नहीं चला। इस बीच हम आपोक बिहार की 10 हॉट सीटों का हाल बताने जा रहे हैं।

    सबसे पहले बात कर लेते हैं बिहार की हॉट सीट पूर्णिया की। पूर्णिया में इस समय मुकाबला काफी रोचक चल रहा है। यहां से जनता दल यूनाइटेड के संतोष कुमार 3138 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। निर्दलीय पप्पू यादव दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, राजद की बीमा भारती तीसरे नंबर पर चल रही हैं।

    गया लोकसभा सीट (Gaya Lok Sabha Chunav)

    गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी 66 हजार वोटों स आगे चल रहे हैं। वहीं, राजद के कुमार सर्वजीत पीछे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर बसपा की सुषमा कुमारी हैं।

    हाजीपुर लोकसभा सीट (Hajipur Lok Sabha Chunav)

    हाजीपुर लोकसभा सीट के भी रुझान लगातार आ रहे हैं। यहां से एनडीए समर्थित प्रत्याशी चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। उन्होंने 35 हजार वोटों से लीड रखी है। राजद के शिव चंद्र राम दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

    खबरें और भी

    काराकाट लोकसभा सीट

    काराकाट में मुकाबला रोचक है। सीपीआई-एमएल के राजा राम सिंह यहां से आगे चल रहे हैं। काराकाट में एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर हैं। पावर स्टार पवन सिंह (निर्दलीय) तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

    उजियारपुर लोकसभा सीट

    उजियारपुर लोकसभा सीट से राजद के आलोक कुमार मेहता लीड कर रहे हैं। नित्यानंद राय दूसरे नंबर हैं।

    बेगूसराय लोकसभा सीट

    बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह 10 वोटों से आगे चल रहे हैं। सीपीआई के अवधेश कुमार राय दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

    सारण

    सारण से बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी 8000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद की रोहिणी आचार्य 53000 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

    पाटलिपुत्र

    पाटलिपुत्र से राजद की मीसा भारती लीड कर रही हैं। वह 35 हजार वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर बीजेपी के रामकृपाल यादव हैं। रामकृपाल यादव को 67 हजार वोट मिले हैं।

    पश्चिम चंपारण

    पश्चिम चंपारण से बीजेपी के संजय जायसवाल 56 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट से दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी हैं। उन्हें अभी तक 1.53 लाख वोट मिले हैं।

    सिवान

    सिवान लोकसभा सीट से जदयू की विजलक्ष्मी देवी आगे चल रही हैं। यहां हेना शहाब से साथ मुकाबला है। दोनों के मार्जन में ज्यादा फर्क नहीं है। विजयलक्ष्मी सिर्फ 2 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट पर राजद के अवध बिहारी चौधरी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

    शिवहर

    शिवहर लोकसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड की लवली आनंद 13 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। राजद की ऋतु जायसवाल दूसरे नंबर हैं।

    बक्सर

    बक्सर लोकसभा सीट पर मिथिलेश तिवारी और राजद के सुधाकर सिंह के बीच टाइट फाइट देखने को मिल रही है। यहां से मिथिलेश तिवारी सिर्फ 300 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के अनिल कुमार हैं।