Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IAS Promotion: बिहार में सरकार बदलते ही 17 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, विशेष सचिव में प्रोन्नत; देखें लिस्ट

    Updated: Fri, 23 Feb 2024 06:00 AM (IST)

    Bihar Promotion News बिहार में सरकार बदलने के बाद नीतीश कुमार ने राज्य के 17 आईएएस अधिकारियों को नई सरकार का तोहफा दिया है। नीतीश सरकार ने भारतीय प्रश ...और पढ़ें

    बिहार में सरकार बदलते ही 17 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा। (सांकेतिक फोटो)
    बिहार में सरकार बदलते ही 17 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा। (सांकेतिक फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सरकार बदलने के बाद नीतीश कुमार एक के बाद एक अहम फैसले ले रहे हैं। इन सबके बीच नीतीश कुमार सरकार ने राज्य के 17 आईएएस अधिकारियों को नई सरकार का तोहफा दिया है। नीतीश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों को विशेष सचिव के रूप में प्रोन्नति कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन ने गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की है।

    इन अधिकारियों को किया गया प्रमोट

    जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिन अफसरों को विशेष सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गयी है, उनमें मधेपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी, ब्रजेश कुमार, सहरसा के बंदोबस्त पदाधिकारी, विश्वनाथ चौधरी, मधुबनी नगर निगम के नगर आयुक्त, अनिल चौधरी, ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव अरविंद मंडल शामिल हैं।

    इसके अलावा, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर सचिव, वीरेंद्र पासवान, किशनगंज के बंदोबस्त अधिकारी, शिव कुमार शैव, पीएचईडी में अपर सचिव, निर्मल कुमार, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव, मुकेश कुमार सिन्हा, जल संसाधन विभाग के अपर सचिव शशांक कुमार सिन्हा को भी प्रमोशन का तोहफा मिला है।

    वहीं, राज्यपाल सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी, संजय कुमार, जिला पदाधिकारी, लखीसराय, रजनी कांत, बंदोबस्त पदाधिकारी, कटिहार, नरेश झा, निदेशक, पर्यटन, विनय कुमार राय, निदेशक भू अर्जन, सुशील कुमार, अपर सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, किशोरी चौधरी, सचिव राज्य निर्वाचन प्राधिकार, पुरुषोत्तम पासवान व अपर सचिव ग्रामीण कार्य विभाग उज्जवल कुमार राय प्रमोट किया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'SP को दारू और लड़की चाहिए...', JDU विधायक का विवादित बयान, बोले- मेरे पॉकेट में लोकसभा का टिकट

    Bihar Politics: ओवैसी की पार्टी से लड़ेंगी शहाबुद्दीन की पत्नी हिना? AIMIM प्रदेश अध्यक्ष को बस एक हां का इंतजार