Bihar IAS Transfer: कई विभागों के सचिव बदले, लोकेश और संजय को मिली CM सचिवालय की कमान; यहां देखें लिस्ट
बिहार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया है। ...और पढ़ें
-1778420854148_m.webp)
IAS अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी। (जागरण)
HighLights
लोकेश कुमार सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव बने।
संजय कुमार सिंह को भी मुख्यमंत्री सचिवालय का प्रभार।
बिहार में 10 आईएएस अधिकारियों का बड़ा तबादला।
राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिह व वाणिज्यकर विभाग के सचिव संजय कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव का प्रभार सौंपा गया है।
लोकेश कुमार सिंह के पास पर्यटन विभाग के सचिव का काम भी रहेगा। वहीं, वाणिज्यकर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग के सचिव का संपूर्ण प्रभार तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लंबी अवधि तक मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव रहे कुमार रवि को अब स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को बड़ी 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की। कई अफसरों के अतिरिक्त प्रभार खत्म किए गए हैं।
-1778421221444.jpg)
वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वह अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग एवंअति पिछड़ा वर्ग कल्याण के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
आपदा प्रबंधन के सचिव बने संतोष कुमार मल्ल
जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह दिल्ली स्थित बिहार भवन में स्थानिक आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
-1778421245819.jpg)
स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है। वह मुख्यमंत्री सच्वालय के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार सिंह को बियाडा, बिहार फांउडेशन, निवेश आयुक्त, स्थानिक आयुक्त दिल्ली व आईडा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के रूप में पदस्थापित कुमार को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। वह भवन निर्माण विभाग के सचिव के काम से भी मुक्त हो गए हैं। वह संसदीय कार्य विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
खबरें और भी
-1778421290731.jpg)
मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। वह बिहार स्टेट पावर होल्जिंग कंपनी लिमिटेड के सीएमडी का काम भी देखेंगे।
वाणिज्य कर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है। वह मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
कला संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह को स्थानिक आयुक्त, बिहार भवन के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह निवेश आयुक्त, मुंबई के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
जल संसाधन विभाग के सचिव बने चंद्रशेखर
मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव रहे चंद्रशेखर को जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
निबंधक सहयोग समितियां रजनीश कुमार सिंह को महानिदेशक, कारा एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है। वह निबंधक सहयोग समितियां के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार बने ADG लॉ एंड ऑर्डर