विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में फ‍िर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 15 IAS अधिकारियों का तबादला, पटना को मिला नया DDC

Published: Fri, 15 May 2026 02:56 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2026 03:42 PM (IST)

बिहार सरकार ने हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इस ...और पढ़ें

15 आईएएस अध‍िकारियों का तबादला।

15 आईएएस अध‍िकारियों का तबादला।

HighLights

  1. बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला।

  2. डीडीसी, कमिश्नर, अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी प्रभावित।

  3. नालंदा के शुभम कुमार बने पटना के नए डीडीसी।

ड‍िज‍िटल डेस्‍क, पटना। बिहार सरकार ने कुछ दिनों के अंतराल पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है।  

सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इसकी अध‍िसूचना जारी की है। तबादले की सूची में डीडीसी, कमिश्‍नर से लेकर अपर मुख्‍य सचिव स्‍तर तक के पदाधिकारी शामिल हैं। 

कोसी आयुक्‍त बनाए गए पीएचईडी के प्रधान सचिव 

गन्‍ना उद्योग व‍िभाग के अपर मुख्‍य सचिव के सेंथ‍िल कमार को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्‍याण व‍िभाग में इसी पद पर भेजा गया है।  

वे पिछड़ा वर्ग एवं अत‍िपिछड़ा वर्ग कल्‍याण व‍िभाग के एसीएस की जिम्‍मेदारी संभालते रहेंगे। इस आलोक में एचआर श्रीनिवास अत‍िरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त हो जाएंगे। 

मुंगेर प्रमंडल के आयुक्‍त प्रेम सिंह मीणा को भागलपुर आयुक्‍त का अति‍रिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।  कोसी प्रमंडल के आयुक्‍त राजेश कुमार को पीएचईडी व‍िभाग में प्रधान सचिव के पद पर भेजा गया है।  

लोक स्‍वास्‍थ्‍य अभ‍ियंत्रण विभाग (PHED) के सचिव पंकज कुमार पाल पथ निर्माण विभाग के सचिव बनाए गए हैं। पूर्व में ये इस विभाग के अतिरिक्‍त प्रभार में थे।  

अभय कुमार सिंह को आईटी विभाग की जिम्‍मेदारी 

खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह अब सूचना प्रावैधि‍की विभाग के सचिव की जिम्‍मेदारी संभालेंगे। वे बेल्‍ट्रॉन के प्रबंध निदेशक के अत‍िरिक्‍त प्रभार में बने रहेंगे। 

सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह अगले आदेश तक गन्‍ना उद्योग विभाग के सचिव के अत‍िरिक्‍त प्रभार में रहेंगे। 

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्‍याण वि‍भाग के सचिव दीपक आनंद को खाद्य एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग का सचिव बनाया गया है। 

निर्वाचन विभाग के सचिव सह मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंज‍ियाल शि‍क्षा विभाग के संपूर्ण प्रभार तथा खेल विभाग के सचिव के अतिरि‍क्‍त प्रभार में रहेंगे। 

इस आलोक में बी राजेंदर श‍िक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त हो जाएंगे।  भागलपुर प्रमंडल के आयुक्‍त अवनीश कुमार सिंह का भी तबादला किया गया है।  

उन्‍हें खान एवं भूतत्‍व विभाग का सचिव सह खान आयुक्‍त बनाया गया है। वे बिहार राज्‍य खनिज विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे।  

इस आलोक में दि‍वेश सेहरा को खान विभाग के सभी अतिरिक्‍त प्रभारों से मुक्‍त कर दिया गया है। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्‍त हिमांशु कुमार राय अगले आदेश तक कोसी आयुक्‍त के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे। 

पटना के डीडीसी होंगे शुभम कुमार 

जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी श‍िक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वे जीविका के सीईओ बने रहेंगे। 

इस आलोक में पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शि‍क्षा विभाग के अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्‍त कर दिया गया है। 

पूर्णिया डीएम अंशुल कमार को वहां के आयुक्‍त का अत‍िरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।  वहीं पटना डीडीसी श्रीकांत कुण्‍डलीक खांडेकर को मुख्‍यमंत्री सचिवालय में संयुक्‍त सचिव बनाया गया है। 

भोजपुर डीडीसी गुंजन सिंह भी मुख्‍यमंत्री सचिवालय में संयुक्‍त सचिव के पद पर पदस्‍थापित की गई हें। नालंदा डीडीसी शुभम कुमार को पटना के उपविकास आयुक्‍त पद पर भेजा गया है। 

1

2

3

4

यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, सुधांशु कुमार बने ADG लॉ एंड ऑर्डर