बिहार में IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, पंकज कुमार बने गृह विभाग के प्रधान सचिव; पांच जिलों को मिले नए DM
बिहार में 17 आईएएस अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है, जिसमें पंकज कुमार को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इस फेरबदल में पटना को नया प्रमंडलीय आयुक्त मिला और पांच जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

पटना प्रमंडल को मिला नया आयुक्त
HighLights
17 आईएएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
पंकज कुमार गृह विभाग के नए प्रधान सचिव।
पटना को नया आयुक्त, पांच जिलों में नए डीएम।
राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अफसरों को सोमवार रात नई जिम्मेवारी की अधिसूचना जारी की गई। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त परीक्षा पर्षद तथा बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पटना प्रमंडल में राजेश कुमार नए प्रमंडलीय आयुक्त बनाए गए हैं। पांच जिलों में नए डीएम की तैनाती की गई है।
पटना प्रमंडल को मिला नया आयुक्त
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।
पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ पटना प्रमंडल के प्रशासनिक नेतृत्व में परिवर्तन हुआ है।
एचआर श्रीनिवास को ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी
समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास को ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार को वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।
संजय कुमार को मिला मद्य निषेध विभाग
वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वह मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव के रूप में पूर्व की तरह काम करते रहेंगे।
स्थानांतरण के बाद नवीन कुमार मद्य निषेध विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
शिक्षा से समाज कल्याण विभाग भेजे गए विनोद सिंह
निर्वाचन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल, जो शिक्षा विभाग के सचिव के संपूर्ण प्रभार में थे, अब समाज कल्याण विभाग के सचिव होंगे।
लघु जल संसाधन विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है।
वित्त विभाग में राजीव रौशन को नई जिम्मेदारी
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन को वित्त विभाग में सचिव संसाधन बनाया गया है। जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के विशेष सचिव नवदीप शुक्ला को बिहार कौशल विकास मिशन का अपर कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।
भोजपुर, बेगूसराय और सीतामढ़ी में नए DM
निदेशक खान मनेश कुमार मीणा को भोजपुर का डीएम बनाया गया है। सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय को बेगूसराय का डीएम नियुक्त किया गया है।
नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सिवान का डीएम बनाया गया है।
कैमूर को भी मिला नया जिलाधिकारी
भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के निदेशक कुमार अनुराग को कैमूर का डीएम नियुक्त किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ भोजपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सिवान और कैमूर जिलों में नए जिलाधिकारी पदभार संभालेंगे।
