यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar IAS Transfer: बिहार में आधा दर्जन IAS का ट्रांसफर, नामों की लिस्ट आई सामने; अब इस पद पर देंगे सेवा
बिहार में आधा दर्जन IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दी। ग्रामीण कार्य विभाग के अपर ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। राजस्व एवं भूमि सुधार तथा ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के अवकाश पर जाने की वजह से सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. बी राजेंदर को उनका प्रभार दिया गया है।
इन IAS को मिली नई जिम्मेदारी
- वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव राजेश कुमार कोसी का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया।
- कला संस्कृति विभाग के सचिव दयानिधान पांडेय को राजस्व पर्षद का सचिव बनाए गए हैं।
- गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार को कला संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है, वह जेल आईजी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे
- सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतीक्षा में चल रहे मनोज कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग में सचिव बनाया गया है।
- वाणिज्यकर विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह अब स्वास्थ्य विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
- कला संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव सीमा त्रिपाठी को बिहार मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।
IAS Officer का क्या काम होता है?
- IAS अधिकारी जिला, राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक प्रबंधन का कार्य करते हैं।
- वे सरकारी नीतियों के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- IAS अधिकारी विभिन्न विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- सार्वजनिक सेवाओं का प्रबंधन: वे सार्वजनिक सेवाओं जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा, और परिवहन के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- IAS अधिकारी कानून और व्यवस्था के रख-रखाव के लिए जिम्मेदार होते हैं।
- वे प्राकृतिक आपदाओं, सामाजिक अस्थिरता, और अन्य संकटों के दौरान प्रबंधन का कार्य करते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में भूमिका: IAS अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में भूमिका निभाते हैं और विदेशी सरकारों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
- इन कार्यों के अलावा, IAS अधिकारी अन्य कई जिम्मेदारियों का भी पालन करते हैं और देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।
IAS की केंद्र सरकार में पोस्ट
सचिव: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में सचिव के रूप में कार्यरत होते हैं।
अपर सचिव: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में अपर सचिव के रूप में कार्यरत होते हैं।
संयुक्त सचिव: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत होते हैं।
डिप्टी सेक्रेटरी: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत होते हैं।
अंडर सेक्रेटरी: केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में अंडर सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत होते हैं।
ये भी पढ़ें