Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: जीतनराम मांझी के बदले-बदले सुर, पूर्व CM बोले- सुल्‍तानगंज-अगुवानी पुल गिरने की हो CBI जांच

    By Edited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 12:12 AM (IST)

    Jitan Ram Manjhi Demands CBI Investigation Of Bhagalpur Bridge Collapse हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी न ...और पढ़ें

    Bihar: जीतनराम मांझी के बदले-बदले सुर, पूर्व CM बोले- सुल्‍तानगंज-अगुवानी पुल गिरने की हो CBI जांच
    Bihar: जीतनराम मांझी के बदले-बदले सुर, पूर्व CM बोले- सुल्‍तानगंज-अगुवानी पुल गिरने की हो CBI जांच

    HighLights

    1. मांझाी बोले- जो चोर है, उसे ही जांच का मौका दे दिया जाएगा, तो क्या होगा?
    2. पूर्व CM ने सुशील मोदी पर भी साधा निशाना

    पटना, राज्य ब्यूरो: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सुल्तानगंज-अगुवानी पुल गिरने की जांच सीबीआई से करने की वकालत की है।

    पटना में मीडिया से बात करते हुए मांझी ने कहा कि अभी जो जांच है, वह नाकाफी है। सीबीआई जांच होनी चाहिए। जो चोर है, उसे ही जांच का मौका दे दिया जाएगा, तो क्या होगा। जिन लोगों ने तकनीकी जांच की और जहां से पास कराया गया, उन्हें जवाब देना चाहिए।

    मांझी ने सुशील मोदी को भी लिया आड़े हाथ

    जब सारा पैसा खर्च हो गया और पुल ही गिर गया, ये तो बड़ी चूक है। सुशील मोदी के द्वारा पुल गिरने के लिए सीएम को दोषी ठहराये जाने पर मांझी ने कहा कि जब वह डिप्टी सीएम थे तब भी घटनाएं हुई थीं, उस समय उनकी आवाज कहां थी।

    सुशील मोदी राजनीतिक तौर पर हाशिये पर चले गए हैं। वह खबरों में बने रहने के लिए कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। हादसे के लिए मुख्यमंत्री से ज्यादा विभाग से जुड़े अधिकारी व तकनीकी लोग दोषी हैं।

    नवंबर में गांधी मैदान में बड़ी रैली की तैयारी

    शुक्रवार को जीतन राम मांझी के आवास पर हम के कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के साथ पार्टी के विधायक व पदाधिकारी शामिल हुए।

    पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए तीसरे चरण की गरीब संपर्क यात्रा स्थगित कर दी गई है।

    बैठक में नवंबर में गांधी मैदान में बड़ी रैली करने पर चर्चा हुई। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को अभी से तैयारी करने को कहा गया। संगठन विस्तार करने पर जोर दिया गया।