यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BPSC Bharti 2025: राजस्व विभाग में 3559 कर्मचारियों और 402 अमीन की होगी नियुक्ति, पढ़ें पूरी डिटेल
राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने विधानसभा में 2025-26 के बजट पर चर्चा करते हुए बताया कि 8463 राजस्व कर्मचारी पदों में से 3559 रिक्त हैं जिन पर नियुक्ति की ...और पढ़ें

HighLights
- 3559 राजस्व कर्मचारी व 402 अमीन की नियुक्ति जल्द : मंत्री
- 168 अभ्यर्थियों को राजस्व अधिकारी पद पर किया गया नियुक्त
राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बुधवार को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के विभागीय बजट मांग पर चर्चा के उपरांत उत्तर देते हुए कहा कि जिला स्तरीय संवर्ग में राजस्व कर्मचारी के कुल 8463 पद स्वीकृत हैं। इसके विरुद्ध 4904 कर्मी कार्यरत हैं, जबकि 3559 पद रिक्त हैं।
इन रिक्तियों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने हेतु बिहार राज्य कर्मचारी आयोग को अधियाचना भेजी गई है। इसी तरह 1802 अमीन के पद स्वीकृत हैं, जिसके विरुद्ध 1400 अमीन कार्यरत हैं। शेष 402 रिक्त पदों पर अमीन की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। वर्ष 2023 में कुल 1761 अमीनों की नियुक्ति की गई।
उन्होंने कहा कि बिहार राजस्व सेवा के तहत मूल कोटि के पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में स्वीकृत बल 1603 के विरूद्ध वर्तमान में कार्यरत बल 906 है। इस वित्तीय वर्ष में कुल 168 अभ्यर्थियों को राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 287 पदों कीअधियाचना की गयी है।
मंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत जल के संरक्षण हेतु जल निकायों से संबंधित गजेटियर कम एटलस आफ वाटर बाडीज आफ बिहार का प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया है।
हड़ताली राजस्व कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी होंगी
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने राजस्व कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की जायज मांगे मानी जाएंगी। यह हड़ताल चार मार्च से जारी है। मंत्री ने विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को कर्मचारियों के हित में तत्काल फैसला लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
खबरें और भी
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंत्री से उनके विभागीय कार्यालय में मिलकर अपनी 17 सूत्री मांगें सौंपी थीं। इसपर मंत्री ने जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था।
जल्द शुरू होगा ऑनलाइन कम्प्लेन मैनेजमेंट सिस्टम
मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन दाखिल-खारिज, ऑनलाइन भू-लगान, ऑनलाइन भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र, परिमार्जन प्लस पोर्टल, आनलाइन जमाबंदी, ई-मापी, भूमि पर अवभार अभिलेखन से सम्बन्धित पोर्टल का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। रेखाचित्र भूमि दाखिल-खारिज संबंधित पोर्टल, ऑनलाइन कम्प्लेन मैनेजमेंट सिस्टम और कॉल सेंटर का कार्य प्रारंभ जल्द ही कर दिया जाएगा।
प्वाइंटर्स में जानिए सर्वे से जुड़ी अहम बातें-
- 20 अगस्त 2024 में 45 हजार राजस्व गांवों में भूमि सर्वे की प्रक्रिया हुई शुरू
- अभी तक भूमि सर्वेक्षण की मियाद जुलाई 2026 तक तय थी
- अभी 31 मार्च 2025 तक वंशावली एवं स्व-घोषणा के आवेदन की तिथि हl
- अगस्त 2024 से शुरू हुआ बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम
- सभी 537 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज एवं आवेदन से दस्तावेज जमा करने की व्यवस्था
- रैयतों को मिले राहत, भूमि विवाद कम करने की दी जा रही प्राथमिकता
ये भी पढ़ें- Bihar Jobs 2025: युवाओं के लिए गुड न्यूज, सरकार 2473 पदों पर करेगी भर्ती; जल्द निकलेगा नोटिफिकेशन