Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: पछुआ ने बढ़ाई ठंड, इस इलाके में तापमान 6.5 डिग्री तक गिरा; जानिए दिसंबर में कैसा रहा मौसम का हाल

    By Niraj KumarEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 07:52 AM (GMT+05:30)

    Bihar Weather Update बिहार में पछुआ की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठंड मे ...और पढ़ें

    Bihar Weather: पछुआ ने बढ़ाई ठंड, इस इलाके में तापमान 6.5 डिग्री तक गिरा
    Bihar Weather: पछुआ ने बढ़ाई ठंड, इस इलाके में तापमान 6.5 डिग्री तक गिरा

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ का प्रवाह जारी रहने के कारण धीरे-धीरे ठंड में वृद्धि होती जा रही है। शनिवार को भागलपुर का सबौर सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान खगड़िया में 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री तो औसत न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है। इसका असर राजधानी से लेकर गांवों तक में देखा जा रहा है। राजधानी में शाम ढलने के बाद ठंड में वृद्धि होती चली गई। रात आठ बजे शहर के अधिकांश घरों के खिड़की व दरवाजे बंद हो गए।

    दिसंबर में कैसा रहा मौसम का हाल

    दिसंबर का पहला पखवारा गुजरने के बाद भी कड़ाके की ठंड का प्रभाव नहीं दिख रहा है। मिचांग के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में दो-तीन दिनों तक वर्षा भी हुई, पर अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं दिखा।

    वहीं, तूफान का प्रभाव खत्म होते ही पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। एक दिसंबर से लेकर पांच दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था, जो सप्ताह भर बाद 11 दिसंबर को 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञानी की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव और दिन के तापमान में भारी गिरावट जरूरी है। दिन में धूप निकलने व कोहरे का प्रभाव बने होने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। हफ्ते भर तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा।

    ये भी पढ़ें -

    ओडिशा परिवहन विभाग का मास्टरप्लान, वाहनों में लगेगी ये गजब टेक्नोलॉजी; अभी जान लें नया नियम

    Jharkhand News: मुखिया ने बता दिया अंधविश्वास व नशापान दूर करने का रास्ता, पढ़िए क्या-क्या सुझाव दिए