विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: काम के आधार पर मिलेगी ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी किया नया आदेश

Published: Thu, 08 May 2025 07:22 PM (IST)

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि अंचलाधिकारियों का पदस्थापन अब काम के आधार पर होगा और ...और पढ़ें

काम के आधार पर होगा अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों का पदस्थापन
काम के आधार पर होगा अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों का पदस्थापन

HighLights

  1. अंचलाधिकारियों का पदस्थापन काम के आधार पर
  2. दाखिल-खारिज मामलों पर असंतोष व्यक्त
  3. डिजिटाइजेशन की प्रगति रिपोर्ट असंतोषजनक

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा है कि अंचलाधिकारियों का पदस्थापन उनके काम के आधार पर होगा। अंचलाधिकारी भी कर्मचारियों के पदस्थापन में इसी मानदंड का पालन करें। वे गुरुवार को यहां भूमि सुधार उपसमाहर्त्ताओं और अंचलाधिकारियों की दो दिवसीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने जनता के काम को गंभीरता से पूरा करने पर जोर दिया। दाखिल-खारिज के अस्वीकृत करने के मामले में पश्चिम चंपारण के चनपटिया, अररिया के पलासी, मधुबनी के बाबूबरही, पूर्वी चंपारण के मधुबन, हाजीपुर, एवं कुढ़नी की प्रगति की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया गया।

'...रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं करेंगे'

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि बगैर सुनवाई के रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं करेंगे। निर्धारित समयसीमा बीतने के बाद भी दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की समीक्षा मुजफ्फरपुर के मुसहरी, अररिया के रानीगंज, पूर्णिया ईस्ट सदर, अररिया के फारबिसगंज, सीतामढ़ी के डुमरा अंचल की प्रगति रिपोर्ट पर विभागीय मंत्री ने असंतोष व्यक्त किया।

परिमार्जन प्लस पोर्टल पर जमाबंदी के डिजिटाइजेशन के मामले की समीक्षा में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पूर्णिया ईस्ट के साथ-साथ कटिहार के कुर्सेला, समस्तीपुर के रोसड़ा, वैशाली के भगवानपुर, पश्चिम चंपारण के जोगापट्टी और पिपरासी, मधुबनी के बासोपट्टी की प्रगति रिपोर्ट को असंतोषजनक बताया गया।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और विभागीय सचिव जय सिंह ने विभिन्न अंचलों के कार्य निष्पादन की गहन समीक्षा की।

बैठक में प्रदर्शन के आधार पर अधिकारियों और पदाधिकारियों को स्पष्ट संकेत दिया गया कि जहां भी शिथिलता या लापरवाही पायी जा रही है, वहां कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में निदेशक चकबंदी राकेश कुमार सिंह, निदेशक भू-अर्जन कमलेश कुमार सिंह एवं विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Bihar Bhumi: जमीन सर्वे के बीच नीतीश सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब घर बैठे हो जाएगा ये काम

ये भी पढ़ें- Bihar Land Survey: नीतीश सरकार का अहम फैसला, जमीन की बदलैन को मिली कानूनी मान्यता; होगा सर्वे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।