विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Land Survey: अंचलाधिकारियों को सरकार का अल्टीमेटम, रैयतों के विवाद सुलझाने में देरी पर मिलेगी 'सजा'

Published: Fri, 06 Sep 2024 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2024 04:48 PM (IST)

Bihar Land Survey बिहार में इन दिनों जमीन के सर्वे का काम चल रहा है। ऐसे में जमीन से जुड़े ...और पढ़ें

Bihar Land Survey: अंचलाधिकारियों को सरकार का अल्टीमेटम।
Bihar Land Survey: अंचलाधिकारियों को सरकार का अल्टीमेटम।

HighLights

  1. बेहतर काम कर पुरस्कार पाएं या देरी कर सजा भुगतें, अंचल में आए रैयतों से अच्छा व्यवहार करें: डॉ. जायसवाल
  2. साप्ताहिक बैठकों में थानेदारों के न आने की शिकायतों को मुख्य सचिव ने गंभीरता से लिया
  3. अपर मुख्य सचिव दीपक और सचिव जय सिंह भी बैठक में रहे मौजूद

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने अंचलाधिकारियों को अल्टीमेटम दिया है कि जमीन से जुड़े विवादों को जल्द सुलझा कर पुरस्कार पाएं या लेट-लतीफी कर सजा भुगतने के लिए तैयार रहें।

गुरुवार को यहां आयोजित अंचलाधिकारियों की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं सचिव जय सिंह ने अंचलाधिकारियों से कहा कि वे सब बेहद संवेदनशील कार्य से जुड़े हुए हैं।

जमीन से जुड़ा विवाद अगर सलट जाए तो राज्य का कायाकल्प हो जाएगा। डॉ. जायसवाल ने कहा कि सरकार सभी सुविधाएं दे रही है तो आपको परिणाम भी देना होगा। लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

रैयतों से मर्यादित व्यवहार करें

उन्होंने कहा कि अंचल में आए रैयतों के साथ मर्यादित तरीके से व्यवहार करें।मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने अंचलाधिकारियों से जमीन से जुड़े विवादों की जानकारी ली। अभियान बसेरा, दाखिल-खारिज और भूमि सर्वेक्षण की प्रगति के बारे में भी पूछा।

उन्होंने अंचलाधिकारियों से कहा कि जमीन का विषय आम जनता से जुड़ा है। आपका प्रयास हो कि जनता की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करें। मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि विवादों के समाधान के लिए थाना स्तर पर थाना प्रभारियों एवं अंचल अधिकारियों की हो रही संयुक्त बैठकों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

कई अंचल अधिकारियों ने मुख्य सचिव को बताया कि इन साप्ताहिक बैठकों में संबंधित थाना प्रभारी अनुपस्थित रहते हैं। इसे मुख्य सचिव द्वारा गंभीरता से लिया गया। मंत्री और मुख्य सचिव कुछ देर के लिए ही समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

बाद की कार्यवाही भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय सिंह की उपस्थिति में चली। बैठक में राज्य के सभी जिलों से दो-दो अंचलाधिकारी आए थे। इसी पैटर्न पर अन्य अंचलाधिकारियों को भी बारी-बारी से बुलाया जाएगा।

अंचलाधिकारियों की रैंकिंग जारी

विभागीय सचिव ने बताया कि बैठक में राज्य के अंचलाधिकारियों की रैंकिंग भी जारी की गई। खराब काम करने वाले तीन अंचलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

सही समय पर कार्य निष्पादन के लिए दो अंचलाधिकारियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फुल्लीडुमर अंचल के अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली अमरपुर की अंचल अधिकारी कुमारी रजनी को सम्मानित किया गया।

बैठक में ऑनलाइन सेवाओं के बारे में सभी अंचल अधिकारियों से फीडबैक किया गया। उपस्थित अंचल अधिकारियों द्वारा फील्ड में पेश आ रही कई प्रकार की समस्याओं का जिक्र किया गया, जिसके शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें

Bihar Land Survey: वंशावली में बहन के नाम को लेकर नई जानकारी, आसान भाषा में पढ़ लीजिए यहां सबकुछ

Bihar Land Survey 2024: वंशावली से लेकर जमाबंदी तक... जमीन सर्वेक्षण से जुड़े हर सवाल का जवाब जानिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।