Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: अब होगी कंपकंपी वाली ठंड की एंट्री, बादल को लेकर भी IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 07:47 AM (GMT+05:30)

    बिहार सहित देशभर में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई है। ...और पढ़ें

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में भी बढ़ेगी ठंड
    पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में भी बढ़ेगी ठंड

    HighLights

    1. बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ेगी ठंड
    2. रात के बाद अब दिन के तापमान में भी होगी गिरावट

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। वहीं आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही प्रदूषण में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। कई शहरों में AQI 300 पार पहुंच गया है। 

    प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- पटना में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।

    नवादा में 13 डिग्री तक पहुंचा पारा

    नवादा में पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में तेज गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है। सोमवार से कुहासा भी नजर आएगा। रविवार की देर रात शहर में कुहरे की हल्की परत नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। पटना मौसम विज्ञान केद्र के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा। कंपकंपाने वाली ठंड प्रदेश में दस्तक देने के लिए तैयार है।

    दिसंबर में कड़ाके की ठंड

    मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर महीने के आखिरी में प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से रात के बाद अब दिन का पारा भी गिरना शुरू हो जाएगा। दिसंबर महीने की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होने के आसार हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के दौरान आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं।

    ये भी पढ़ें

    Bihta Danapur Elevated Road: बिहटा-दानापुर एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, CM नीतीश ने दिया नया ऑर्डर

    Sand Mines: अब बालू लदे ट्रक-ट्रैक्टर को पकड़वाने पर मिलेगा हजारों रुपये का इनाम, नीतीश सरकार ने निकाली गजब की स्कीम

    खबरें और भी