Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2025: बिहार में नेताओं पर चढ़ा होली का खुमार, डिप्टी CM सहित इन नेताओं ने जमकर उड़ाए गुलाल; देखिए तस्वीरें

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 01:49 PM (IST)

    बिहार में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास में होली का त्योहार मनाया। इस दौरान वो होली के गीत ...और पढ़ें

    डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज नेताओं ने खेली होली
    डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज नेताओं ने खेली होली

    HighLights

    1. बिहार में आज मनाया जा रहा होली का त्योहार
    2. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मनाई होली
    3. ढोल बजाते नजर आए तेज प्रताप यादव

    जागरण संवाददाता, पटना। Holi Celebration 2025: देशभर में होली के त्योहार का जश्न देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया गया। वहीं, बिहार में आज यानी 15 मार्च को होली मनाई जा रही है। इस मौके पर डिप्टी सीएम सहित कई बिहार के कई दिग्गज नेता होली के रंग में डूबे नजर आए।

    उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर परिवार के साथ होली का त्योहार मनाया। वहीं, तेज प्रताप यादव अपने आवास पर ढोल बजाकर होली मनाते दिखे।

    डिप्टी सीएम ने बताया होली के त्योहार का महत्व

    डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास में परिवार के साथ होली के त्योहार का जश्न मनाया। इस दौरान वो होली के गीत गाते हुए भी नजर आए। होली के त्योहार का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि सृष्टि के निर्माण के साथ ही यहां देव और दानव दोनों का जन्म हुआ। जब-जब धरती पर पाप बढ़ा है भगवान ने अवतार लेकर पापी का नाश किया है।

    डिप्टी सीएम ने आवास पर मनाई होली।

    तेजस्वी यादव ने लिया पिता का आशीर्वाद

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव का आशीर्वाद लेकर होली के जश्न की शुरुआत की। इसका एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया है।

    पिता का आशीर्वाद लेते हुए तेजस्वी यादव।

    तेज प्रताप यादव ने खेली होली

    तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर ढोल बजाकर होली मनाई, इस दौरान वो होली के रंह में सराबोर नजर आए।

    ढोल बजाकर तेज प्रताप यादव ने मनाया होली का जश्न।

    तेज प्रताप यादव ने लिया माता-पिता का आशीर्वाद

    ये भी पढ़ें

    खबरें और भी

    'ओ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो सस्पेंड कर दिए जाओगे', होली पर तेजप्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को वर्दी में कराया डांस

    Bihar Politics: तेजप्रताप यादव के वायरल वीडियो पर गरमाई सियासत, डिप्टी CM बोले- जैसा बीज बोया जाता है, वैसा ही...