Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेजस्‍वी यादव पहले मां, बहन और पत्‍नी का साइन लेकर आएं; शराबबंदी पर सियासी संग्राम के बीच JDU का पलटवार

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 11:17 AM (GMT+05:30)

    Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी कानून पर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हमले के बाद जदयू ने पलटवार किया है। ...और पढ़ें

    नीरज कुमार ने वीड‍ियो जारी कर तेजस्‍वी पर बोला हमला। फाइल

    नीरज कुमार ने वीड‍ियो जारी कर तेजस्‍वी पर बोला हमला। फाइल

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव ने बिहार शराबबंदी कानून पर सवाल उठाए।

    2. जदयू ने तेजस्वी को परिवार से लिखित समर्थन लेने की चुनौती दी।

    3. नीरज कुमार ने तेजस्वी के आरोपों को सिरे से खारिज किया।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में शराबबंदी कानून एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव के हमले के बाद जदयू ने उन पर करारा पलटवार किया है।

    जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन पर न तो कोई ठोस सलाह दे रहे हैं और न ही समीक्षा की बात कर रहे हैं, बल्कि केवल इस कानून पर सवाल उठा रहे हैं।

    शराबबंदी खत्‍म करना चाहते हैं तेजस्‍वी

    नीरज कुमार ने कहा कि यदि तेजस्वी यादव को इस कानून पर आपत्ति है, तो उन्हें अपने परिवार को इकाई मानते हुए सार्वजनिक रूप से इस पर राय लेनी चाहिए।

    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव अपने परिवार, माता, पत्नी, बहन, भांजी सहित राजद के सभी विधायक, विधान पार्षद, पदाधिकारी और उनके परिजनों से यह लिखित रूप में समर्थन लें कि शराबबंदी समाप्त की जानी चाहिए।

    सार्वजन‍िक मंच पर रखें तथ्‍य, तब शराबबंदी के समर्थन का पता चलेगा

    उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही राजद ने लोकसभा चुनाव के समय शराब कंपनियों से 46 करोड़ 64 लाख रुपये लिया था। उसका भी विवरण सार्वजनि‍क करिए। 

    इन सभी हस्ताक्षरों और तथ्यों को सार्वजनिक मंच, विशेषकर सोशल मीडिया पर साझा किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शराबबंदी कानून को समाज में कितना समर्थन प्राप्त है।

    गौरतलब है कि तेजस्‍वी यादव ने शराबबंदी कानून को पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया है। इसके बाद से उनपर जदयू की ओर से पलटवार का सिलसिला जारी है।