Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में शराब पीने और बेचने वालों की खैर नहीं! छह माह में पुलिस ने 17 लाख लीटर शराब, 78 हजार लोग किए गिरफ्तार

    By Edited By: Deepti Mishra
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 10:43 PM (IST)

    Bihar liquor ban News पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि साल 2022 में इसी दौरान 16 लाख 65 हजार लीटर शराब पकड़ी गई थी जबकि गिरफ्त ...और पढ़ें

    छह माह में पुलिस ने पकड़ी 17 लाख लीटर शराब, 78 हजार गिरफ्तार।
    छह माह में पुलिस ने पकड़ी 17 लाख लीटर शराब, 78 हजार गिरफ्तार।

    राज्य ब्यूरो, पटना : बिहार पुलिस की एंटी लिकर टास्क फोर्स (एएलटीएफ) ने इस साल की पहली छमाही में 17 लाख लीटर से अधिक शराब पकड़ी है। इसमें छह लाख 51 हजार लीटर देसी, जबकि 11 लाख 21 हजार लीटर विदेशी शराब शामिल है।

     इस दौरान 78 हजार 862 लोगों को उत्पाद कानून के तहत पकड़ा गया है। पिछले साल की तुलना में शराब और गिरफ्तारी दोनों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

    पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि साल 2022 में इसी दौरान 16 लाख 65 हजार लीटर शराब पकड़ी गई थी, जबकि गिरफ्तारी का आंकड़ा 59 हजार था। इस साल विदेशी शराब की बड़ी खेप को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

    जून तक आठ हजार 141 गाड़ियां शराब के साथ पकड़ी गईं। इनमें 221 ट्रक व कंटेनर थे। इसके अलावा 1013 तिपहिया व चार पहिया वाहन भी शराब के साथ पकड़े गए हैं।

    सिर्फ पांच जिलों में पकड़ी गई 33% शराब

    इस साल पहली छमाही में पटना जिले में सबसे अधिक एक लाख 58 हजार लीटर शराब पकड़ी गई है। गिरफ्तारी के मामले में भी पटना सबसे आगे रहा, जहां 8950 लोगों को पकड़ा गया।

    इसके अलावा मधुबनी से एक लाख 31 हजार लीटर, समस्तीपुर व वैशाली से 1.14 -1.14 लाख लीटर और मुजफ्फरपुर से एक लाख 13 हजार लीटर शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई कुल शराब में 33 प्रतिशत सिर्फ इन्हीं पांच जिलों से है।

    खबरें और भी

    शराब बरामदगी में शीर्ष पांच जिले

           जिला - बरामद शराब

    • पटना - 1.58 लाख लीटर
    • मधुबनी - 1.33 लाख लीटर
    • समस्तीपुर - 1.14 लाख लीटर
    • वैशाली - 1.14 लाख लीटर
    • मुजफ्फरपुर - 1.13 लाख लीटर

    गिरफ्तारी में शीर्ष पांच जिले

           जिला - गिरफ्तारी

    • पटना - 8950
    • गोपालगंज - 4853
    • नालंदा - 4453
    • गया - 3404
    • सारण - 3247