Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Election Result 2024: बिहार में भाजपा-जदयू के साथ कैसे हो गया खेला? यहां समझिए पूरा हिसाब-किताब

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 02:59 PM (IST)

    Bihar Lok Sabha Result 2024 बिहार के लोकसभा चुनाव परिणाम में इस बार भाजपा-जदयू को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दोनों पार्टियों को किस वजह से नुकसान हुआ ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी (जागरण फोटो)
    नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बिहार में भाजपा और जदयू के वोट बैंक में जबरदस्त सेंधमारी हुई है।
    2. भाजपा-जदयू ने तो ताकत बहुत झोंकी थी लेकिन इस बार सीटों का नुकसान हो गया।

    कुमार रजत, पटना। Bihar News: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आ गया हैं। इस बार के परिणाम में जहां आरजेडी और कांग्रेस को फायदा हुआ तो वहीं भाजपा-जदयू को नुकसान झेलना पड़ा है। अब लोगों के मन में यह चल रहा है कि आखिर बीजेपी और जेडीयू के वोट बैंक में कहां सेंधमारी हो गई। आरजेडी-कांग्रेस वालों ने कहां फायदा उठाया।

    तो आइए आपलोगों को बताते हैं कि आखिर कहां-कहां एनडीए के वोट बैंक में सेंधमारी हो गई और आरजेडी-कांग्रेस को कैसे फायदा हो गया।

    भाजपा, जदयू और लोजपा के वोट बैंक में कुल 8.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

    बिहार में राजग को 30 सीटें जरूर मिली हैं, मगर भाजपा, जदयू और लोजपा के वोट बैंक में कुल 8.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं महागठबंधन के प्रमुख दलों राजद-कांग्रेस के वोट प्रतिशत में पिछली बार की तुलना में 8.50 प्रतिशत की ही वृद्धि दर्ज की गई है। इस तरह लगभग 8.50 प्रतिशत वोटों की सेंधमारी ने राजग को नौ सीटों का नुकसान करा दिया है।

    बिहार में किस गठबंधन को कितने फीसदी वोट

    इस बार के लोकसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो बिहार में राजग को करीब 45.51% वोट मिले हैं। वहीं महागठबंधन करीब 36.50% वोट हासिल करने में सफल रहा है। इस इस तरह गठबंधन के स्तर पर करीब नौ प्रतिशत अधिक मत राजग के खाते में आये हैं। पिछले लोकसभा में यह अंतर करीब 22 प्रतिशत था। इस तरह यहां भी राजग को नुकसान उठाना पड़ा है।

    राजद को 7 प्रतिशत अधिक वोट मिले 

    पिछले लोकसभा चुनाव में राजद को कुल 15.7 प्रतिशत वोट मिले थे। हालांकि वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार राजद का कुल वोट सात प्रतिशत बढ़कर 22.14 प्रतिशत हो गया है। महागठबंधन के साथी कांग्रेस का वोट शेयर भी करीब डेढ़ प्रतिशत बढ़ा है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसे 7.9% वोट हिस्सेदारी मिली थी जो इस बार बढ़कर 9.20 प्रतिशत हो गई है।

    खबरें और भी

    राजग के प्रमुख दलों की बात करें तो भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में 24.01% कुल मत मिला था, जो इस बार घटकर 20.52% रह गया है। इस तरह उसे करीब 3.50 प्रतिशत कम वोट मिले। जदयू को भी पिछले लोकसभा चुनाव में 22.3% वोट मिला था, जो इस बार करीब चार प्रतिशत घटकर 18.52 रह गया है। लोजपा को 7.86% मत मिले थे जबकि इस बार पार्टी 6.47 प्रतिशत कुल मत हासिल कर सकी है।

    प्रमुख दलों को मिले वोट

    दल - 2019 - 2024

    भाजपा - 24.1 - 20.52

    जदयू - 22.3 - 18.52

    राजद - 15.7 - 22.14

    कांग्रेस - 7.9 - 9.20

    लोजपा - 7.8 - 6.47

    यह भी पढ़ें

    Buxar Lok Sabha Result 2024: बक्सर में BJP का खेल किसने बिगाड़ा? राज से हट गया पर्दा; सियासी हलचल तेज

    Misa Bharti: ' बस दो दिन रुक जाइए फिर...', चुनाव जीतते ही मीसा भारती का बड़ा एलान, बुरी तरह भड़क सकती है BJP