बिहार में राजस्व विभाग के 47 अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, मंत्री जायसवाल ने दिया अल्टीमेटम
बिहार के राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने निगरानी वादों के निष्पादन में सुस्ती पर नाराजगी जताई है। उन्होंने 47 अधिकारियों को अंतिम चेतावनी पत् ...और पढ़ें

राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल अधिकारियों के साथ। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने निगरानी वादों के निष्पादन में सुस्ती पर नाराजगी जाहिर की है। बुधवार को इस विषय की समीक्षा में उन्हें बताया गया कि कुल 70 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही से जुड़े मामले लंबित हैं।
इनमें 47 मामलों में संचालन पदाधिकारी द्वारा अब तक जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया है। 23 मामलों में विभाग को जवाब प्राप्त हो चुका है।
मंत्री ने कहा कि जिन 47 मामलों में जवाब अप्राप्त है, उनमें संबंधित संचालन पदाधिकारियों को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया जाए। उनसे स्पष्ट रूप से पूछा जाए कि विभागीय आदेश की अवहेलना और जवाब देने में लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।
उन्होंने कहा कि विभागीय आदेशों की अनदेखी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है और यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि इसके बाद भी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती गई, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
मंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग में निलंबित कर्मियों को सर्वे कार्य में लगाया जाए। समीक्षा बैठक में विभाग के सचिव जय सिंह, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा आदि उपस्थित थे।
15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र के साथ चौधरी ने सीख दी और चेतावनी भी
सिंचाई भवन के सभाकक्ष में बुधवार को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
खबरें और भी
चौधरी ने छह सहायक अभियंता, अनुकंपा के आधार पर चयनित छह निम्नवर्गीय लिपिक और कार्यालय परिचारी पद के तीन अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि आज 15 नए लोग जल संसाधन विभाग के परिवार में सम्मिलित हो रहे हैं।
विभाग ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी।अब आप लोग अपेक्षा के अनुरूप अच्छा कार्य करें, ताकि विभाग की प्रशंसा हो सके। आपकी उचित समस्याओं का उदारता के साथ समाधान होगा, लेकिन आपके कारण अंगुली उठेगी, तो विभाग कार्रवाई में भी पीछे नहीं रहेगा।
चंद्रशेखर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से मन लगाकर कार्य करने की अपील की। आगत अतिथियों का स्वागत अभियंता प्रमुख वरुण कुमार ने किया।
यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का खुलासा, शौचालय की टंकी में बंकर बनाकर चल रहा था खेल
यह भी पढ़ें- बिहार में महिला दारोगा ने JDU महासचिव को दी 40 लाख घूस, बेटे को BPSC पास कराने की डील; EOU ने शुरू की जांच