Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'लालू-राबड़ी शासनकाल में अपराधी कानून को...', मंत्री मंगल पांडेय का तेजस्वी यादव पर पलटवार

    Updated: Mon, 14 Oct 2024 08:22 PM (GMT+05:30)

    बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बेहतरीन का ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव, लालू यादव और राबड़ी देवी। (जागरण ग्राफिक)
    तेजस्वी यादव, लालू यादव और राबड़ी देवी। (जागरण ग्राफिक)

    राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि तेजस्वी यादव को देश और प्रदेश की एनडीए सरकार को कोसने व आरोप लगाने से पहले अपने माता-पिता के भयावह शासनकाल को याद करना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हुई एक हत्या को लेकर तेजस्वी यादव का यह कहना कि एनडीए सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है, सरासर बेबुनियाद आरोप है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व एनडीए सरकार पर देश को भरोसा है।

    मंगल पांडेय ने आगे कहा कि बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सुशासन व कानून का राज स्थापित किया है। लालू-राबड़ी शासनकाल में अपराधी कानून को ठेंगे पर रख कर कोहराम मचाते थे। जनता डरी-सहमी रहती थी। एनडीए सरकार को आरोपित करने से पहले तेजस्वी यादव को एक बार भय व दहशत के उन गुजरे दौर को भी याद कर लेना चाहिए।

    सात निश्चय योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर : जदयू

    जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि सात निश्चय -1 और 2 के तहत जिन योजनाओं पर काम हुआ वह प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुई हैं। सात निश्चय की योजनाओं के बेहतर संचालन और क्रियान्वयन का सकारात्मक असर सूबे के सुदूर गांवों तक नजर आता है।

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने जनता का मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं के विस्तार पर जोर दिया है। सरकार के प्रभावी प्रयासों से औद्योगिक प्रोत्साहन एवं निवेश की दिशा में अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है।

    प्रदेश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं को दस लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जा रहा। विकास को लेकर नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता।

    16 से 31 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सक्रिय सदस्यता अभियान

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत 16 अक्टूबर से की जाएगी। सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता आरा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने की।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और वंदे मातरम के साथ हुआ। कार्यशाला मे बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष सह शाहाबाद क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थ शंभु ने सक्रिय सदस्य बनने और उस अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।

    उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पार्टी की सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्य, पार्टी के वैसे कार्यकर्ता बनेंगे, जिसने 50 प्राथमिक सदस्य बनाएं हैं। उन्होंने भोजपुर जिले में अभी तक करीब एक लाख प्राथमिक सदस्य बनने पर जिला के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और साथ ही कहा कि 15,16,17 अक्टूबर को आरा जिला में सघन प्राथमिक सदस्यता अभियान चला कर सक्रिय सदस्य बनने के पात्र को अधिक से अधिक प्राप्त करना है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: IAS से लेकर IFS तक... विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाहों पर चढ़ा खादी का रंग; लिस्ट में ये दिग्गज भी शामिल

    ये भी पढ़ें- Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र में NDA शासन में लगातार..., बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सामने आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन