यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prashant Kishor: 'प्रशांत किशोर ने अब अपना असली चेहरा दिखाया', आखिर क्यों आगबबूला हुईं बिहार की मंत्री?
बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने प्रशांत किशोर पर शराबबंदी के मुद्दे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर शराबबंदी के फायदों से अनजान हैं और ...और पढ़ें

HighLights
- प्रशांत किशोर पर हमलावर हुईं नीतीश कुमार की महिला मंत्री
- प्रशांत किशोर ने शराबबंदी हटाने की बात कही थी
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today:
प्रशांत किशोर ने बताया मुस्लिमों को कैसे जोड़ेंगे?
जागरण से साक्षात्कार में प्रशांत किशोर ने कहा कि बीते 30 साल से मुसलमान लालू प्रसाद को छोड़ कर किसी की नहीं सुन रहे थे। लेकिन अब हमारी सुन रहे हैं। पटना की हमारी एक बैठक में 15000 मुसलमान शामिल हुए थे। वे अभी हमको सुन रहे हैं। धीरे-धीरे हमारी नीतियों से सहमत भी हो जाएंगे। जन सुराज विधानसभा की 40 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार देगी। मुस्लिम वोटर भी बदलाव चाहते हैं।उनकी बेचैनी झलक रही है। कई मुस्लिम बहुल सीटों पर राजद की हार इसका प्रमाण है।
प्रशांत किशोर दूसरे दलों से अलग उम्मीदवार का चयन कैसे करेंगे?
प्रशांत किशोर ने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाएं, जो इससे पहले कभी चुनाव नहीं लड़े हैं। हम काबिल उम्मीदवार बनाएंगे। सूची जारी होते ही लोग कहने लगेंगे कि जन सुराज ने सचमुच सक्षम, ईमानदार और बेदाग उम्मीदवार उतारा है।