विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अब जाति का जहर नहीं, जमात की लहर चलेगी'; बिहार के मंत्री विजय सिन्हा ने PM मोदी के बयान का किया समर्थन

Published: Sun, 08 Nov 2026 06:01 PM (GMT+05:30)

बिहार के मंत्री विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने बुद्धिजीवियों द्वारा युवाओं को गुमराह करने की बात कही।

विजय सिन्हा। फोटो एएनआई

विजय सिन्हा। फोटो एएनआई

HighLights

  1. PM मोदी ने बस्तर में सुरक्षाबलों संग दीपावली मनाई, 'दिमागी नक्सल' पर बोले।

  2. विजय सिन्हा ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान का समर्थन किया।

  3. मंत्री ने कहा, अब जाति का जहर नहीं, जमात की लहर चलेगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। दीपावली का त्योहार देशभर में पूरे उत्साह के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नेता से अभिनेता तक ने शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथा दीपावली मनाई और देश को 'दिमागी नक्सल' से सतर्क रहने की अपील की।

विजय सिन्हा का 'बुद्धजीवियों' पर हमला 

पीएम मोदी के बयान का समर्थन करते हुए बिहार सरकार में विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री 'सबका साथ, सबका विकास' के रास्ते पर चलने की परिकल्पना करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो देश के दुश्मन हैं और अराजकता फैलाना चाहते हैं।

सिन्हा ने कहा कि ऐसे लोग बुद्धिजीवी होने का ढोंग रचकर, युवाओं को गुमराह करने और देश की जनता को बरगलाने की कोशिश करते हैं। अब समय आ गया है कि भारत के युवा न केवल ऐसी सोच के प्रति जागरूक हों, बल्कि अपने भीतर ऐसी भावना भी विकसित करें, जिसमें राष्ट्र सर्वोपरि हो।

'जाति के आधार पर नहीं बटेंगे'

मंत्री ने कहा कि हम सनातन परंपरा को मानने वाले लोग जाति के आधार पर कभी नहीं बंटेंगे और जातिवाद के जहर को कभी पनपने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि अब जाति का जहर नहीं चलेगा, बल्कि जमात की लहर चलेगी। जो जाति की बात करेगा, वो देश का हितैषी नहीं और ऐसे लोगों को समाज से बहिष्कृत करना होगा।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

दिमागी नक्सलियों ने कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में घुसपैठ कर ली है। वे आज भी लोगों को देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ उकसाने का काम कर रहे हैं। अब ऐसे लोगों की पहचान करना, उन्हें तलाशना और देश को सुरक्षित करना है।

बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ दीवाली मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक एलान किया है। उन्होंने 2026 की दीपावली को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब देश ने दशकों से चले आ रहे नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ निर्णायक जीत हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें- 'नक्सली खत्म, लेकिन खतरा अभी टला नहीं' PM मोदी ने दिमागी नक्सलियों को लेकर किया आगाह

समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।