Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pawan Singh Net Worth: लग्जरी गाड़ियां, आरा से मुंबई तक फ्लैट; MLC प्रत्याशी पवन सिंह के पास कितनी संपत्ति?

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 06:21 AM (IST)

    बिहार में एमएलसी प्रत्याशियों के हलफनामे सामने आए हैं, जिसमें भाजपा के पवन सिंह के पास लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों की संपत्ति है। वहीं, राजद के सुनील स ...और पढ़ें

    पवन सिंह। फाइल फोटो

    पवन सिंह। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पवन सिंह के पास 19 करोड़ से अधिक की संपत्ति, लग्जरी गाड़ियां।

    2. राजद के सुनील सिंह को हथियारों का शौक, करोड़ों के मालिक।

    3. संजय प्रकाश के पास 1.76 करोड़ की चल संपत्ति, कोई अचल नहीं।

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के MLC प्रत्याशी पवन सिंह के पास चुनावी हलफनामे के अनुसार लगभग 6.44 करोड़ रुपये की चल एवं 13 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

    पावर स्टार आधुनिक कार के शौकीन हैं। इनमें टोयोटा फार्च्यूनर, टोयोटा लीजेंडर, लैंड क्रूजर, महिंद्रा थार, स्कार्पियो नियो एवं सुजुकी स्कूटी के मालिक हैं।

    उनके पास 50,000 रुपये नकद और अलग-अलग बैंक खातों में 1.64 करोड़ रुपये जमा हैं। उनके पास कुल 3.83 करोड़ रुपये के वाहन हैं। उनके पास 70 लाख रुपये का सोना और 28 हजार रुपये की चांदी है।

    अचल संपत्ति में आरा, पटना, लखनऊ और मुंबई में जमीन, कमर्शियल बिल्डिंग व फ्लैट हैं। पवन सिंह पर बैंकों का 2.34 करोड़ रुपये का कर्ज है।

    पवन सिंह पर 6 आपराधिक मामले लंबित हैं। हालांकि, उन पर अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं और किसी भी मामले में वे दोषी नहीं ठहराए गए हैं। अकोढ़ी गोला, बिक्रमगंज, काराकाट और राजपुर में आचार संहिता उल्लंघन के चार केस हैं।

    मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन में शारीरिक शोषण और IT एक्ट का मामला है। इसके अलावा वाराणसी के कैंट थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज है।

    सौ ग्राम सोना व 500 चांदी के मालिक हैं संजय प्रकाश

    भाजपा प्रत्याशी संजय प्रकाश के पास लगभग 1.76 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसके अतिरिक्त संजय के पास 14.28 लाख रुपये का 100 ग्राम सोना, 1.40 लाख रुपये की 500 ग्राम चांदी एवं 50 हजार रुपये के कीमती रत्न हैं।

    वाहनों में उनके पास 2012 माडल की एक टाटा सफारी कार है। संजय प्रकाश के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनके पास स्वयं की कोई कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि, व्यावसायिक या आवासीय भवन नहीं है।

    उन पर केवल एक मामला लंबित है। यह मामला पटना के कोतवाली थाने बिना अनुमति जुलूस निकालने एवं रास्ता रोकने का है। अब तक किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

    हथियारों का शौक रखते हैं सुनिल सिंह

    राजद MLC प्रत्याशी सुनिल कुमार सिंह के पास 6.46 करोड़ रुपये की चल एवं 4.41 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हथियार का भी शौक राजद प्रत्याशी रखते हैं। हथियारों में उनके पास एक डीबीबीएल गन एवं एक रिवाल्वर भी है। दो गाड़ियां (मारुति एस्टीम एवं हुंडई अल्काजार) हैं।

    इसके अलावा उनके पास 61 लाख रुपये के आभूषण हैं, जिनमें 300 ग्राम सोना, एक राडो और दो वर्साचे घड़ियां सम्मिलित हैं। अहम यह है कि सुनिल की पत्नी वंदना सिंह की चल संपत्ति उनसे अधिक है।

    संपत्तियों के साथ-साथ सुनिल पर 51.39 लाख रुपये का लोन भी बकाया है। उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। हालांकि, वर्तमान में उनके विरुद्ध आठ आपराधिक मामले लंबित हैं।

    इन केस में हेट स्पीच, धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास एवं चोरी जैसे आरोप हैं। अभी तक किसी भी मामले में उनके विरुद्ध आरोप तय नहीं हुए हैं। उन्होंने सभी लंबित मामलों में अपील दायर की हुई है।

    यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद चुनाव में EBC और सवर्णों का दबदबा, पिछड़े वर्ग को मिली सिर्फ 1 सीट

    यह भी पढ़ें- 'जहां मोटा माल मिला, RJD की गाड़ी रुक जाती है', शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर मांझी की एंट्री; दलित वोट बैंक पर घमासान

    खबरें और भी