Bihar MLC Election 2026 Live: शिवहर में दिखी वोटरों की उदासीनता, डुमरी कटसरी में 2 घंटे में नहीं पड़ा एक भी वोट
Bihar Vidhan Parishad Chunav 2026 Live Updates:बिहार विधान परिषद की 8 स्नातक एवं शिक्षक सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।

बिहार विधान परिषद चुनाव
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधान परिषद की 8 स्नातक एवं शिक्षक सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में कुल 9,33 मतदाता केंद्रों पर 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं तथा 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
Bihar MLC Election Live: 2 घंटे तक शून्य रहा मतदान
विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक चुनाव के लिए शिवहर जिले की छह-छह बूथों पर शुक्रवार को मतदान शुरू हुआ। इस दौरान मतदाताओं की उदासीनता दिखी। मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद सुबह दस बजे तक स्नातक चुनाव के लिए 6.60 प्रतिशत व शिक्षक चुनाव के तहत 21.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। डुमरी कटसरी में शिक्षक चुनाव के लिए मतदान के दो घंटे बाद एक भी वोट नहीं पड़ सका है। मतदान कर्मी वोटरों का इंतजार कर रहे है। हालांकि स्नातक चुनाव के तहत 6.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में बवाल
मोकामा में मतदान शुरु होते ही जेडीयू और जसुपा समर्थकों में झड़प। अनंत सिंह के समर्थक राजेश सिंंह और नीरज कुमार के समर्थक राहुल रंजन के बीच बहस हुई। सूचना पर डीएसपी पहुंचे इसके बाद तनाव बढ़ते देख तीन को हिरासत में लिया है।
Bihar Election Live Updates: शिवहर में छह बूथों पर मतदान जारी
शिवहर में प्रशासनिक व्यवस्था के बीच विधान परिषद की तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के तहत मतदान हो गया है। सभी बूथों पर वोटर पहुंचकर बैलेट पर वरीयता का क्रम देकर लोकतंत्र में आस्था व्यक्त कर रहे है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
Bihar MLC Voting 2026: आफाक अहमद पर FIR दर्ज
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आफाक अहमद के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी एक पोस्ट को लेकर यह कार्रवाई की गई। पोस्ट में शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने और आफाक अहमद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील का उल्लेख है।
Bihar Legislative Council Election: डीएम और एसएसपी ने बूथों का लिया जायजा

मुजफ्फरपुर में एमएलसी चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था और मतदान प्रकिया का जायजा लेने डीएम और एसएसपी बूथों पर पहुंचे। जिलाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने अनुमंडल पश्चिमी कार्यालय स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।
Bihar Election News: सारण शिक्षक चुनाव के लिए मतदान शुरू

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनाव में पांच जिलों के 98 मतदान केंद्रों पर कुल 10,748 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।
Bihar Election Live Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। शहरी क्षेत्र में अनुमंडल कार्यालय जबकि ग्रामीण इलाकों में सभी प्रखंड कार्यालयों में मतदान केंद्र बनाया गया है। तिरहुत स्नातक से एक लाख 43 हजार 991 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 8760 मतदाता प्रमंडल अंतर्गत हैं।
Bihar MLC Election Live: दियारा में घोड़ों से हो रही गश्ती
दियारा क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा के लिए छह अश्वारोही ट्रूप तैनात किए गए हैं। सभी मतदान भवनों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट और मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। आचार संहिता के उल्लंघन या किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Bihar Election Live Updates: निष्पक्ष चुनाव के लिए 42 फ्लाइंग स्क्वायड

पटना जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और निर्वाचन प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। इसके तहत 42 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 11 जोनल दंडाधिकारी और छह सुपर जोनल दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।
Bihar Legislative Council Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव शुरू
अधिकारियों ने बताया कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। 5.32 लाख मतदाता 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
Bihar MLC Voting 2026: 5,32,847 पंजीकृत मतदाता वोट डालेंगे
कुल 933 पोलिंग बूथों पर 5,32,847 पंजीकृत मतदाता वोट डालेंगे, जिसमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं और 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
Bihar Election Live Updates: स्नातक चुनाव में कौन करते हैं मतदान
स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में केवल वही नागरिक वोट डालते हैं, जो कम से कम 3 वर्ष पूर्व स्नातक (Graduate) पास कर चुके हों और जिन्होंने फॉर्म-19 भरा हुआ हो।
बिहार एमएलसी चुनाव 2026: मैदान में 150 प्रत्याशी
8 सीटों पर कुल 150 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें 90 प्रत्याशी स्नातक कोटे की चार सीटों के लिए तो 60 प्रत्याशी शिक्षक कोटे की सीटों के लिएमैदान में हैं।
Bihar MLC Election 2026: स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 4,92,594 मतदाता पंजीकृत
आंकड़ों की बात करें तो स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 4,92,594 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 40,253 मतदाता पंजीकृत हैं।
