बिहार MLC चुनाव: निशांत के हाथ में ₹17000 कैश पर FD करोड़ों में, डॉ. भारती के पास ₹90 लाख का सोना-चांदी
जदयू के विधान परिषद उम्मीदवार निशांत कुमार के पास हाथ में कम नकदी है, लेकिन एफडी, पीपीएफ और म्यूचुअल फंड में बड़ा निवेश है। वहीं, डॉ. भारती मेहता के प ...और पढ़ें

निशांत कुमार और डॉ. भारती मेहता
HighLights
निशांत कुमार के पास 17 हजार नकद, करोड़ों के एफडी-पीपीएफ।
डॉ. भारती मेहता के पास 90 लाख के आभूषण, 52 लाख की एफडी।
दोनों उम्मीदवारों के पास महंगी गाड़ियां और अचल संपत्ति भी।
राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election) के लिए जदयू प्रत्याशी एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार (Nishant Kumar) के पास नकद (कैश) के तौर पर हाथ में केवल 17,409 रुपए हैं पर फिक्स्ड डिपॉजिट व एनएससी में उन्होंने बड़ा निवेश कर रखा है।
एसबीआई बोरिंग रोड की शाखा में उन्हाेंने 72,22,805 रुपए की एफडी कराई हुई है। वहीं, एसबीआई की पटना सचिवालय शाखा में उनके नाम से 48,87,590 रुपए का पीपीएफ है।
म्यूचुअल फंड में उन्होंने 11,08,318 रुपए का निवेश किया हुआ है। डाकघर में 34,35,170 रुपए का एनएससी भी निशांत ने खरीदा हुआ है। पटना के बोरिंग रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बचत खाते में उनके पास 35,587 रुपए जमा हैं।
वाहन के नाम पर निशांत के पास दो गाड़ियां हैं। एक 2016 मॉडल हुंडई ग्रैंड आई-10 है तथा एक 2026 मॉडल की KIA Seltos उनके पास है। ज्वेलरी के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं।
कृषि भूमि के नाम पर पैतृक गांव में जमीन भी उनके नाम है। इसका कुल रकबा छह एकड़ 27 डिसिमल, 62 डिसिमल और 21.875 डिसिमल है। पटना में घर व जमीन के नाम पर उनके पास शेखपुरा स्थित शिव राधिका कॉम्प्लेक्स में एक फ्लैट है तथा पीसी हाउसिंग सोसायटी, कंकड़बाग में जमीन है।
सोना, चांदी और हीरे के अलावा रत्नों की भी शौकीन हैं डॉ. भारती मेहता
जदयू की विधान परिषद उम्मीदवार डॉ. भारती मेहता नीलम और पुखराज धारण करती हैं। छह रत्ती का पुखराज है, जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपये है। छह रत्ती से कुछ अधिक वजन नीलम का है। इसका मूल्य 94 हजार बताया गया है।
खबरें और भी
विधान परिषद उम्मीदवार की हैसियत से दाखिल शपथ पत्र में इसका मूल्य 94 हजार रुपया बताया गया है। इनके अलावा भारती के पास 620 ग्राम सोना ओर साढ़े सात सौ ग्राम चांदी है। दोनों का बाजार मूल्य करीब 90 लाख दर्ज किया गया है। छह लाख 60 हजार रुपये का हीरा भी है।
डिजिटल गोल्ड की कीमत एक लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। जदयू उम्मीदवार के पास आवासीय फ्लैट और भूखंड के अलावा खेती की भी जमीन है।
नकदी के नाम पर उनके हाथ में केवल 19 हजार सात सौ रुपये हैं। 31 लाख रुपये की टोयटा इनोवा गाड़ी है। इसकी खरीद 2020 में हुई थी। कई बैंक खातों में जमा के अलावा उनके पास 52 लाख रुपये की एफडी है। जीवन बीमा भी लाखों का है।