विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar MLC Election Result LIVE: बिहार की 8 सीटों में से 7 पर आए नतीजे, INDIA ब्लॉक 1 पर आउट

By Krishna Bahadur Singh PariharEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Tue, 27 Oct 2026 07:15 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 05:44 PM (IST)

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों में से 6 सीटों के रिजल्ट आ चुके हैं, 2 पर अब भी वोटों ...और पढ़ें

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में MLC Election 2026 के रिजल्ट आना जारी हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 4 सीटों में से बीजेपी, राजद, जन सुराज और निर्दलीय ने 1-1 सीटें जीती हैं। वहींं, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉक्टर एनके यादव तीसरी बार चुनाव जीत गए हैं। वहीं, पटना स्नातक सीट से नीरज सिंह ने चौथी बार बाजी मारी है। 2 सीटों पर अब भी काउंटिंग जारी है। 

पटना स्नातक सीट से मोकामा विधायक अनंत सिंह ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह का विरोध किया था और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे थे। इस वजह से उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था। 

दैनिक जागरण के इस लाइव ब्लॉग में हम Bihar MLC Election Result 2026  की पल-पल की अपडेट दे रहे हैं, तो बने रहें हमारे साथ।