Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP को 17 और चिराग को 4... बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल; नीतीश की JDU को क्या मिला?

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 07:07 PM (IST)

    सीट शेयरिंग के फार्मूले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार जदयू 16 सीटों और भाजपा 17 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। लोजपा को चार देने पर पूर्व से सह ...और पढ़ें

    BJP को 17 और चिराग को 4... बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल; नीतीश की JDU को क्या मिला?
    BJP को 17 और चिराग को 4... बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल; नीतीश की JDU को क्या मिला?

    HighLights

    1. बिहार के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग पर लगी मुहर
    2. जदयू झारखंड में भी एक सीट चाह रही
    3. जदयू को 16 और भाजपा को 17 सीटें

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग पर मुहर लग गई है। शुक्रवार को इस घोषणा संभव है। विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में चुने जाने के बाद अपना प्रमाण पत्र लेकर लौटने के क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस पर काम हो रहा है, आज रात ही सबकुछ तय हो जाएगा।

    सीट शेयरिंग के फार्मूले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, जदयू 16 सीटों और भाजपा 17 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को चार सीटें देने पर पूर्व से सहमति है। वहीं तीन सीटों का विभाजन हम, रालोसपा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच होगा। हम को एक, उपेंद्र कुशवाहा को एक और पशुपति पारस को भी एक सीट मिल सकती हैं।

    जदयू झारखंड में भी एक सीट चाह रही

    एनडीए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जदयू झारखंड में भी एक सीट चाह रहा है। नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार के एक नेता को जदयू अपने टिकट पर मैदान में उतारना चाहती है। वह झारखंड में मंत्री भी रह चुके हैं। अगर जदयू को झारखंड की एक सीट मिल जाती है तो बिहार में उसे 15 सीट दिए जाने की चर्चा है।

    कुछ सीटें आपस में अदला-बदली सकती है

    ऐसी चर्चा है कि एनडीए में जदयू, भाजपा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, रालोजपा और हम के बीच आपस में अदला-बदली हो सकती है। ऐसी चर्चा है कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा की टिकट पर उपेंद्र कुशवाहा लड़ना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    गया (सुरक्षित) सीट से पूर्व मुख्यमंत्री व हम नेता जीतन राम मांझी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। ये दोनों सीटों पर फिलहाल जदयू के सांसद हैं। पशुपति कुमार पारस को समस्तीपुर (सुरक्षित) सीट से लड़ने को कहा जा रहा है। इसकी वजह यह है कि चिराग पासवान हाजीपुर सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 15 सेकेंड का बयान और पिक्चर साफ! सीट शेयरिंग और कैबिनेट विस्तार पर ये बोले नीतीश कुमार

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: चिराग तो एनडीए के साथ, क्या है चाचा पशुपति का स्टैंड? भतीजे प्रिंस राज ने खोल दिए सारे पत्ते