विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: NDA की अनदेखी पर महागठबंधन करेगा 'खेला'? पारस-कुशवाहा के आखिरी फैसले का इंतजार

Published: Mon, 18 Mar 2024 09:17 PM (IST)

Bihar Politics राजद के आधिकारिक सूत्रों ने बताया सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय के पूर्व राजद प्रमुख लालू प्रसाद और ...और पढ़ें

NDA की अनदेखी पर महागठबंधन करेगा 'खेला'? पारस और कुशवाहा के आखिरी फैसले का इंतजार
NDA की अनदेखी पर महागठबंधन करेगा 'खेला'? पारस और कुशवाहा के आखिरी फैसले का इंतजार

HighLights

  1. टल गई महागठबंधन की सीट बंटवारे से जुड़ी बैठक
  2. गठबंधन करेगा पारस और कुशवाहा के फैसले का इंतजार

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा कर लिया है, लेकिन दूसरी ओर राजद-कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है।

सोमवार को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक टल गई। गठबंधन नेताओं का दावा है कि भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद रविवार को मुंबई से दिल्ली वापसी में नेताओं को हुए विलंब हो देखते हुए आज की बैठक टालनी पड़ी।

दिल्ली में होने वाली बैठक में कांग्रेस नेताओं के साथ ही राजद, वामदल व अन्य सहयोगियों को शामिल होना था, लेकिन सोमवार की शाम प्रस्तावित बैठक के पहले ही राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष दिल्ली से पटना लौट आए।

कब होगी अगली बैठक?

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजद की ओर से बैठक में राज्यसभा सदस्य मनोज झा और संजय यादव को अधिकृत कर शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। बैठक की अगली तिथि जल्द ही घोषित होगी।

महागठबंधन को पारस-कुशवाहा के फैसले का इंतजार

इधर, राजद के आधिकारिक सूत्रों ने बताया सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय के पूर्व राजद प्रमुख लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के निर्णय की प्रतीक्षा करेगा।

पारस ने एलान भी कर दिया है कि वे राजग का साथ छोड़ेंगे। इन नेताओं के निर्णय की प्रतीक्षा के बीच यह कहा जा रहा है कि एक दो दिन के अंदर महागठबंधन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: पशुपति पारस देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, महागठबंधन ने ऑफर कर दी इतनी सीटें

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav की RJD में बड़ी फूट! पहले लवली आनंद नीतीश के पाले में गईं, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।