Bihar News: भावुक पलों के साथ नीतीश कुमार का इस्तीफा, सम्राट को मिली बिहार की कमान; तेजस्वी यादव ने कसा तंज
Bihar New CM LIVE: नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अब बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू होगी, जिसमें पार्टी ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना। इसके बाद NDA की बैठक में भी सम्राट के नाम पर मुहर लगी। जिसके बाद अब वह बिहार के नए सीएम होंगे। कल 11 बजे वह CM पद की शपथ लेंगे। इस लाइव ब्लॉग में पल-पल की अपडेट दी जा रही है।
-1776173453911_m.webp)
बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो
Bihar New CM LIVE News: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने आज CM पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अब सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। बीजेपी के विधायकों ने उन्हें अपना नेता चुन लिया है। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा। इस लाइव ब्लॉग में हम Bihar के इस Big Political Event की पल-पल की अपडेट आपको दे रहे हैं.....
Bihar New CM Live: PM मोदी और नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार आगे बढ़ेगा: सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कहा, "...पूरे NDA नेतृत्व ने PM मोदी और नीतीश कुमार के सहयोग से बिहार को आगे बढ़ाया है।"
#WATCH Patna: Bihar NDA legislative party leader Samrat Choudhary says, "...The entire NDA leadership has moved Bihar forward with the cooperation of PM Modi and Nitish Kumar." pic.twitter.com/NCZPpN0tyE
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM LIVE: 'नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं', JDU नेता उमेश कुशवाहा का बड़ा बयान
JD(U) विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "सम्राट चौधरी को NDA विधायी दल का नेता चुना गया है। वे 'विकसित बिहार' बनाने के राज्य के सपनों को साकार करेंगे। वे बिहार के 14 करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। वे हमारे नेता नीतीश कुमार के सुशासन मॉडल को आगे बढ़ाएंगे। नीतीश कुमार जैसा व्यक्ति तो युग में एक बार जन्म लेता है; ऐसे नेता की कमी हमेशा खलेगी। नीतीश कुमार का न तो कभी कोई विकल्प था, और न ही कभी होगा। ऐसा कोई नेता है ही नहीं।
#WATCH | Patna, Bihar: JD(U) MLA Umesh Singh Kushwaha says, "Samrat Choudhary has been elected as the Leader of NDA Legislative Party. He will realise the dreams of the state being Viksit Bihar. He will meet the expectations of the 14 crore people of Bihar...He will carry forward… https://t.co/yB11zB3no1 pic.twitter.com/F2ga9lbLZW
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM Live Update: बिहार सरकार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
भाजपा के सम्राट चौधरी ने लोक भवन में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
Bihar New CM Live Update: निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं अनंत सिंह, बिहार में सत्ता परिवर्तन पर कही ये बात
#WATCH | Patna: On Samrat Choudhary elected as the leader of the Bihar NDA Legislative Party, JD(U) MLA Anant Kumar Singh says, "Good work will be done. Whatever Nitish ji orders will continue being done."
— ANI (@ANI) April 14, 2026
"Yes," he says when asked if he wants Nishant Kumar to be the Deputy CM pic.twitter.com/YEksRE0I54
सम्राट चौधरी लालू यादव की ही 'क्लासरूम' के प्रोडक्ट: तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, "सम्राट चौधरी लालू यादव की ही 'क्लासरूम' के प्रोडक्ट हैं। बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी। BJP ने भी उनके (NDA) साथ मिलकर 20 साल तक शासन किया। फिर भी, बिहार का खजाना खाली ही रहा। यह बिहार की जनता द्वारा चुना गया मुख्यमंत्री नहीं है। जनता ने यह जनादेश नहीं दिया था... 'नीतीश जी को BJP ने खत्म कर दिया, तो अब वह खत्म हो चुके हैं'।"
#WATCH | Delhi | Bihar Assembly LoP and RJD leader Tejashwi Yadav says, "... Samrat Choudhary is a product of Lalu Yadav's classroom. Bihar's politics will continue to revolve around Lalu Yadav... The BJP, too, governed alongside them (NDA) for 20 years. Yet, Bihar's treasury… pic.twitter.com/6kZxNxguwQ
— ANI (@ANI) April 14, 2026
NDA ने सम्राट को चुना अपना चौधरी, कल 11 बजे लेंगे CM पद की शपथ
NDA की बैठक में नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी का स्वागत किया। इसके बाद सम्राट को सीएम पद के लिए चुना गया।
#WATCH | Patna: On Samrat Choudhary elected as the leader of the Bihar NDA Legislative Party, BJP national spokesperson Syed Shahnawaz Hussain says, "Samrat Choudhary has been unanimously elected as the leader of the Bihar NDA Legislative Party. Nitish Kumar proposed his name and… pic.twitter.com/B6pQnMhY0s
— ANI (@ANI) April 14, 2026
NDA को लेकर चलेंगे सम्राट चौधरी: राजू कुमार सिंह
Bihar New CM Live Update: अब NDA की बैठक, सम्राट चौधरी के नाम पर लगेगी मुहर
#WATCH | पटना: बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जस्यवाल ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, "सर्वसम्मति से हमने विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन किया और हमारे पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी होंगे। अब हम NDA… pic.twitter.com/1MIPyiZ0HF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
मैथिली ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, बीजेपी ने चुना है अपना नेता
#WATCH | Patna | On Samrat Choudhary to be elected the Bihar CM, BJP MLA Maithili Thakur says, "Best wishes to him." pic.twitter.com/thoaWYHdor
— ANI (@ANI) April 14, 2026
बिहार के नए CM के एलान के बाद विजय सिन्हा का पहला रिएक्शन
उनके नाम का प्रस्ताव रखने वाले विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "मैं BJP का एक सिपाही हूं। जमीनी स्तर पर सालों की कड़ी मेहनत के बाद, अब हमें यहां 'कमल' खिलाने का अवसर मिला है। BJP के एक सिपाही के तौर पर और अपने 'कमांडर' के आदेश का पालन करते हुए, मैंने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा।"
#WATCH | Patna: Samrat Choudhary unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Proposer of the name, Vijay Kumar Sinha, says, "I am a soldier of the BJP...After years of hard work on the ground, we now have the opportunity to bloom Lotus here. As a… pic.twitter.com/P9Ry8vTERJ
Bihar New CM Live: बिहार में नीतीश युग कभी खत्म नहीं होगा: सांभवी
#WATCH | Patna | On Nitish Kumar resigning as Bihar CM, Lok Janshakti Party (Ram Vilas) MP Shambhavi Choudhary says, "The Nitish era in Bihar will never come to an end. Given what he has accomplished for Bihar, it is highly unlikely that another leader will ever emerge in Bihar… pic.twitter.com/Kjvy57YSvS
— ANI (@ANI) April 14, 2026
बिहार के 'सम्राट' चौधरी: 1990 में शुरू की राजनीति, 2 बार बने डिप्टी सीएम; अब संभालेंगे नीतीश की कुर्सी
अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने उल्लेख किया है कि उन्होंने विश्वविद्यालय से प्री-फाउंडेशन कोर्स (PFC) पूरा किया है, जिसे पारंपरिक डिग्री के समकक्ष होने को लेकर बहस होती रही है। उन्होंने डॉक्टर ऑफ लेटर्स (D.Litt.) की मानद उपाधि का भी उल्लेख किया है, जो औपचारिक पढ़ाई से प्राप्त शैक्षणिक डिग्री नहीं बल्कि एक प्रकार का सम्मान है। सम्राट चौधरी ने बिहार के मुंगेर जिले में गहरी पैठ बनाई है, जहां तारापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित है। तारापुर की एक लंबी राजनीतिक परंपरा रही है, जो राजनीतिक रूप से सक्रिय मतदाताओं वाले राज्य में अपनी एक अलग पहचान रखती है।
पूरी खबर- https://www.zoo-starazagora.com/bihar/patna-city-samrat-choudhary-from-deputy-cm-to-bihars-next-chief-minister-40206306.html
Bihar New CM Live: सम्राट चौधरी होंगे बिहार ने नए CM, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर
भाजपा की बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय सिंह ने नेता के रूप में सम्राट चौधरी का नाम प्रस्तावित किया। सम्राट चौधरी होंगे नए सीएम। रेणु देवी ने किया प्रस्ताव का समर्थन।मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल ने भी किया समर्थन। अब एनडीए के नेता चुने जाएंगे।
#WATCH | Patna: BJP's Central Observer for Bihar and Union Minister Shivraj Singh Chouhan, announces that Samrat Choudhary has been unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar. pic.twitter.com/mUFFIupMIV
— ANI (@ANI) April 14, 2026
'नयी जवाबदेही के लिए बधाई', उपेंद्र कुशवाहा के ट्वीट से राजनीतिक हलचल
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा, "नयी जवाबदेही के लिए सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं।"
Bihar New CM Live: बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू, नए सीएम का होगा एलान
बिहार में नए सीएम के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व शामिल है।
#WATCH | Bihar legislative party meeting to begin shortly at the Bihar BJP office in Patna. pic.twitter.com/REGjRfDe0r
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM Live: बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा: चिराग पासवान
बिहार के CM पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "आज बिहार के लिए सचमुच एक बहुत अहम दिन है। आज के बाद बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा और हम एक युग का अंत भी देखेंगे। 2 दशकों से भी ज़्यादा समय तक CM नीतीश कुमार, उनका कार्यकाल, उनकी कार्यशैली और उनके अनुभव का जो लाभ बिहार और बिहार की जनता को मिला, उसने राज्य को 'जंगल राज' से बाहर निकाला और यहां तक पहुंचाया। यहाँ से हम एक नए बिहार, एक विकसित बिहार की उम्मीद कर सकते हैं। मेरा मानना है कि कुछ ही घंटों में, जब नए नेता के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी, तो नए CM भी नीतीश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य को एक विकसित बिहार बनाएंगे।"
लोकभवन से इस्तीफा देकर निकले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
लोकभवन से इस्तीफा देकर निकले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग, इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार का पहला बयान
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार NDA सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले 5 वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।
Bihar New CM Live: खुशी की बात है कि BJP का मुख्यमंत्री होगा: राजू कुमार सिंह
#WATCH | Patna, Bihar: BJP leader Raju Kumar Singh says, "It is the decision of the leadership, it is a matter of happiness that the BJP will have a Chief Minister." pic.twitter.com/K9w32MUzlW
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM Live: बीजेपी विधायक दल की बैठक, नेता का होगा चुनाव
Bihar new CM Live Update: बिहार के मंत्री लखधीर पासवान कहते हैं, "BJP विधायक दल की बैठक हो रही है। उसके बाद NDA विधायक दल की बैठक होगी, और फिर विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। यही प्रक्रिया है। मैं BJP का एक साधारण कार्यकर्ता हूं; पार्टी ने मुझे इस सरकार में मंत्री बनाकर बिहार की जनता की सेवा करने का अवसर दिया है। पार्टी ने मुझे जो कुछ भी दिया है, मैं उससे संतुष्ट हूं।"
#WATCH | Patna: Bihar Minister Lakhdhir Paswan says, "There is a BJP legislative party meeting. After that the NDA legislative party meeting will take place, and then the leader of the legislative party will be elected. This is the process... I am an ordinary worker of the BJP,… pic.twitter.com/oLYj1tQqVb
— ANI (@ANI) April 14, 2026
नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बिहार को 20 साल बाद मिलेगा नया सीएम
नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, बिहार को 20 साल बाद मिलेगा नया सीएम
Bihar CM News Live: नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा
नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा देने के लिए अपने आवाज से निकलकर लोकभवन गए।
Bihar New Deputy CM: बिहार में दो डिप्टी सीएम का नाम फाइनल
बिहार में सीएम के बाद अब डिप्टी सीएम का भी नाम फाइनल हो गया है। दो डिप्टी सीएम होंगे। पहला नाम विजय कुमार चौधरी का है। विजय चौधरी समस्तीपुर के सरायरंजन से विधायक हैं। वहीं, दूसरा नाम बिजेंद्र यादव का है। वह सुपौल से विधायक हैं।
Bihar New CM Live: जल्द होगा नए सीएम का एलान
Bihar New CM: बिहार में अब कुछ ही मिनटों में नए सीएम का एलान होने वाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवराज सिंह चौहान, सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं।
Bihar New CM Live: पटना में सीएम आवास के बाहर बैरिकेडिंग
पटना में सीएम आवास के बाहर की गई बैरिकेडिंग। मीडिया को एक तरफ कतार में खड़ा किया गया। राज भवन जाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाहर निकालने की हो रही प्रतीक्षा।
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, BJP विधायक दल की बैठक में आएगा प्रस्ताव: सूत्र
बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक सम्राट चौधरी का बिहार का सीएम बनना लगभग तय हो गया है। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी।
नीतीश कैबिनेट मीटिंग के दौरान का वीडियो आया सामने
#WATCH | Patna: Bihar CM Nitish Kumar chaired the State Cabinet meeting today.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
CM Nitish Kumar is likely to step down as Bihar CM today after he was sworn in as a Member of Parliament, Rajya Sabha on 10 April 2026.
(Video source: CMO) pic.twitter.com/5S1kHu1Bfk
Bihar New CM LIVE News: राज्यपाल सैयद अता हसनैन राजभवन पहुंचे, नीतीश कुमार से लेंगे त्याग पत्र
राज्यपाल सैयद अता हसनैन राजभवन पहुंच चुके हैं। अब नीतीश कुमार का इंतजार हैं, जहां वह अपना त्यागपत्र सौंपेंगे।
Bihar New CM LIVE: एयरपोर्ट पर लैंड किया विशेष विमान, शिवराज सिंह समेत ये नेता पहुंचे पटना
पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान कर गया है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंच चुके हैं। शिवराज सिंह को बिहार के नए सीएम को चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसके चलते नए सीएम का एलान वही करेंगे। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार चुनाव में प्रभारी रहे विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे।
#WATCH | Bihar: BJP's Central Observer for Bihar and Union Minister Shivraj Singh Chouhan, BJP National President Nitin Nabin and BJP National General Secretary Vinod Tawde arrive at Patna.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar CM Nitish Kumar is likely to step down as Bihar CM today after he was sworn in as… pic.twitter.com/Olw49F9sTd
Bihar New CM LIVE Update: नीतीश कुमार हमारे अभिभावक, उनके इस्तीफे से सब भावुक: जमा खान
#WATCH | Patna, Bihar | Following the State Cabinet meeting, Bihar Minister & JD(U) MLA Mohammad Zama Khan says, "The people of Bihar will remember him. He promised that he would continue to look after Bihar. We were all emotional. He was our guardian..." pic.twitter.com/0GFDw2co4K
— ANI (@ANI) April 14, 2026
आज का पल बहुत ही भावुक और खुशी भरा था: बीजेपी विधायक लखेंद्र कुमार
#WATCH | Patna, Bihar | Following the State Cabinet meeting, BJP MLA Lakhendra Kumar Raushan says, "Nitish Kumar ji has assured that he will continue to guide the government which will be formed now. It was a very emotional and happy moment today...The Cabinet has not been… pic.twitter.com/T1hvFg0s6G
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Nitish kumar Resignation LIVE: मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को संबोधित किया: मंत्री संजय सिंह
Bihar New CM LIVE Update: कैबिनेट बैठक के बाद बिहार के मंत्री संजय सिंह ने कहा, "यह आखिरी कैबिनेट बैठक थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक थी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट बैठक के बाद वह राज्यपाल से मिलने जाएंगे।"
#WATCH | Patna | Following the Cabinet meeting, Bihar minister Sanjay Singh says, "It was the last Cabinet meeting, in which the CM addressed all MLAs. He said it was his last Cabinet meeting as the CM. He said after the Cabinet meeting, he will go and meet the Governor." pic.twitter.com/1xyKATqGXt
— ANI (@ANI) April 14, 2026
'आज हर कोई भावुक था', नीतीश कैबिनेट की आखिरी मीटिंग के बाद बोले रामकृपाल यादव
कैबिनेट बैठक के बाद बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। यह एक भावुक क्षण था, जहां उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। आज हर कोई भावुक है। नीतीश कुमार जी ने राज्य के लिए जो कुछ भी किया है, वैसा किसी और ने नहीं किया। आज हर कोई भावुक था।"
#WATCH | Patna | Following the Cabinet meeting, Bihar minister Ramkripal Yadav says, "The CM expressed gratitude towards the members of the Cabinet and the public. It was an emotional moment where he expressed his emotions. Everyone is emotional today. All that Nitish Kumar ji… pic.twitter.com/cDVYOb0c4F
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM Live: कैबिनेट मीटिंग के लिए पुराना सचिवालय पहुंचे नीतीश कुमार
#WATCH | Patna | Bihar CM Nitish Kumar arrives at Old Secretariat to chair State Cabinet meeting pic.twitter.com/v5ixVx9cW5
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM LIVE Update: नीतीश कुमार बिहार के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे: मंत्री दीपक प्रकाश
Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट मीटिंग पर बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, "जिस प्रकार से उन्होंने बिहार में आर्थिक और सामाजिक बदलाव को लीड किया है। बिहार में व्यापक स्तर पर बदलाव आया है। आगे भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार में सरकार चलती रहेगी और राज्यसभा से भी मुख्यमंत्री बिहार के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे। बिहार से जुड़े जो भी मुद्दे हैं वो उठाते रहेंगे।"
#WATCH पटना, बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अंतिम कैबिनेट मीटिंग पर बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, "जिस प्रकार से उन्होंने बिहार में आर्थिक और सामाजिक बदलाव को लीड किया है। बिहार में व्यापक स्तर पर बदलाव आया है। आगे भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार में सरकार… pic.twitter.com/rVEZ4EmMAi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
Bihar CM live: बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे CM नीतीश
बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज आखिरी मीटिंग होगी। इससे पहले नीतीश कुमार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद थे।
#WATCH पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत रत्न बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/Brbu5oI4iF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
नीतीश सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग प्रोडक्टिव होगी: JDU MLC खालिद अनवर
#WATCH | Patna: On CM Nitish Kumar likely to step down as Bihar CM today, JD(U) MLC Khalid Anwar says, "It is the clear decision of the NDA and our leader Nitish Kumar to enter national politics to work for Bihar. Nitish Kumar will chair the last Cabinet meeting, which will be… pic.twitter.com/nWqPbkJNgf
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Nitish kumar resignation LIVE: दबाव में आकर इस्तीफा दे रहे हैं नीतीश कुमार: भाई वीरेंद्र
Bihar New CM Live Updates today: RJD नेता भाई वीरेंद्र ने कहा, "हर कोई जानता है कि वे इस्तीफ़ा क्यों दे रहे हैं। जहाँ भी BJP अपने सहयोगियों की मदद से सरकार बना रही है, वह अपने सहयोगियों को ही खत्म करने का काम कर रही है। बिहार में भी हम यही देख सकते हैं। वे (नीतीश कुमार) दबाव में आकर इस्तीफा दे रहे हैं। अगर सम्राट चौधरी CM बनते हैं, तो हम उन्हें बधाई देंगे।"
#WATCH | Patna | On CM Nitish Kumar likely to step down as Bihar CM today, RJD leader Bhai Virendra says, "Everyone knows why he is resigning. Wherever the BJP is forming a government with the help of its allies, it is doing the work of finishing its allies. In Bihar, too, we can… pic.twitter.com/ZzTW3Q0qsz
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM LIVE: नीतीश कैबिनेट की आज आखिरी बैठक, शाम 4 बजे चुना जाएगा नया CM: मंत्री श्रवण कुमार
#WATCH | Patna | On CM Nitish Kumar likely to step down as Bihar CM today, State Minister & JD(U) leader Shrawon Kumar says, "It doesn't feel good that today is the last Cabinet meeting. We gained knowledge while working with him...At 4 pm today, a meeting of the NDA Legislative… pic.twitter.com/O1FhW7IHEP
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Bihar New CM Live: बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल: संजय झा
#WATCH पटना: बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन के संबंध में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा "यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है... हम हमेशा कहते हैं कि नीतीश जी के आने से पहले हमें बिहारी होने में शर्म आती थी, और उनके आने के बाद बिहार की… pic.twitter.com/N7L6MKv1Kt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
Bihar New CM Live Updates today: नीतीश कुमार के कारण स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं: मैथिली ठाकुर
Bihar New CM LIVE Update: बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथली ठाकुर ने कहा, "आज सब स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं, तो वो नीतीश कुमार के कारण है।"
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री के घोषणा पर भाजपा विधायक मैथली ठाकुर ने कहा, "आज सब स्पष्ट हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सभी लोग विकास पुरुष के नाम से जानते हैं। आज हम बिहार में स्वतंत्रता से रह पा रहे हैं तो वो नीतीश कुमार के कारण है।" pic.twitter.com/7lXMGyakhe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
Bihar New CM LIVE Update: 4 बजे होगी NDA विधानमंडल की बैठक, चुना जाएगा बिहार का नया सीएम
Bihar New CM LIVE News: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे से भाजपा विधानमंडल दल की बैठक है, जिसमें हम अपने नेता का चुनाव करेंगे। उसके बाद 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधानमंडल दल की बैठक है, जिसमें नेता का चुनाव होगा।"
#WATCH पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आज हमारे केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान पटना आ रहे हैं। दोपहर 3 बजे से भाजपा विधानमंडल दल की बैठक है जिसमें हम अपने नेता का चुनाव करेंगे। उसके बाद 4 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA विधानमंडल दल की बैठक है जिसमें… pic.twitter.com/99qE6YexdV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
Bihar New CM LIVE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह करेंगे नए सीएम का एलान
भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में तैनात केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिन के 11 बजे पटना पहुंचेंगे। हवाई अड्डा से वे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के सभी विधायक चार बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
वहां एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता का नाम एनडीए विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।