यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar New DGP Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के नए डीजीपी, कहां से की है पढ़ाई? जानिए क्वालिफिकेशन
IPS Vinay Kumar बिहार के नए डीजीपी IPS विनय कुमार को पुलिस सेवा का 33 सालों का अनुभव है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिलों के एसपी और पुलिस मुख्यालय में अह ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: बिहार के नए डीजीपी विनय कुमार को पुलिस सेवा का 33 सालों का अनुभव है। उन्हें तेज-तर्रार अधिकारी माना जाता है। इन्हें टारगेट को पूरा करने में माहिर माना जाता है। वहीं, इनकी क्वालिफिकेशन की बात करें तो यहां भी वह अव्वल रहे हैं।
आईपीएस विनय कुमार (IPS Vinay Kumar) आईआईटीयन रहे हैं। उन्होंने IIT Kharagpur से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्ष 1991 में वह भारतीय पुलिस सेवा में आ गए।
कई बड़े पदों पर संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
विनय कुमार कई महत्पवूर्ण जिलों के एसपी रहने के साथ पुलिस मुख्यालय में भी अहम पद पर रहे हैं। वह बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम से पहले अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) में एडीजी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह एडीजी विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम में भी उनका कार्यकाल काफी प्रभावी रहा है। इस दौरान उन्होंने कई पुलिस भवनों का निर्माण को पूरा कराया है।
रिजल्ट देने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं बिहार के नए DGP
एडीजी विनय कुमार को टीम लीडर और रिजल्ट देने वाले पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वह सितंबर, 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे मगर डीजीपी बनने के बाद उनका कार्यकाल न्यूनतम दो वर्ष तक होने की संभावना है।
डीजीपी का क्या काम होता है? (Duties of DGP)
- पुलिस बल का नेतृत्व: डीजीपी पुलिस बल का नेतृत्व करता है और पुलिस कार्यों को संचालित करने के लिए जिम्मेदार होता है।
- कानून और व्यवस्था बनाए रखना: डीजीपी कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है और पुलिस बल को इस काम में सहायता करने के लिए निर्देश देता है।
- अपराध नियंत्रण: डीजीपी अपराध नियंत्रण के लिए जिम्मेदार होता है और पुलिस बल को अपराध की रोकथाम और जांच में सहायता करने के लिए निर्देश देता है।
- पुलिस प्रशासन: डीजीपी पुलिस प्रशासन के लिए जिम्मेदार होता है और पुलिस बल के प्रशासनिक कार्यों को संचालित करने के लिए निर्देश देता है।
- सुरक्षा और खुफिया कार्य: डीजीपी सुरक्षा और खुफिया कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है और पुलिस बल को सुरक्षा और खुफिया कार्यों में सहायता करने के लिए निर्देश देता है।