Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar New Traffic Rule: आ गया परिवाहन विभाग का नया नियम, ड्राइविंग लाइसेंस और ऑनर बुक को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 11:30 AM (IST)

    बिहार में नया ट्रैफिक नियम आ गया है। राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस और ऑनर बुक की ऑनलाइन स्कैनिंग होगी। इससे फर्जी लाइसेंस की आसानी से पहचान हो सकेगी। इस ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. यातायात पोस्ट पर लगाया जाएगा स्कैनर
    2. फर्जी लाइसेंस की पहचान होगी आसान

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Driving Rule राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) और ऑनर बुक (Owner Book) की ऑनलाइन स्कैनिंग होगी। इससे फर्जी लाइसेंस (Fake License) की आसानी से पहचान हो सकेगी। इसके लिए जरूरत के अनुसार स्कैनर लगाए जाएंगे। सभी यातायात चेकपोस्ट के साथ प्रमुख चौक-चौराहे पर इसकी व्यवस्था होगी।

    इसके जरिए यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकेगी। यातायात नियम के उल्लंघन पर गाड़ी चालकों पर जुर्माना लगाने के बाद जरूरत के अनुसार तुरंत लाइसेंस को स्कैन कर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया की जा सकेगी। यह काम ऑनलाइन हो सकेगा।

    मशीन पर दिखेगी कि गाड़ी किसके नाम पर

    इस तकनीकी को जल्द ही हर जिले में शुरू किया जायेगा। परिवहन विभाग ने इसकी शुरुआत के लिए ट्रायल भी शुरू कर दिया है। स्कैनर की व्यवस्था के बाद फर्जी लाइसेंस और ऑनर बुक दिखाने वालों की पहचान करना आसान होगा। स्कैन के बाद तस्वीर भी मशीन पर दिखेगी कि गाड़ी किसके नाम पर है।

    पुराने ड्राइविंग कार्ड में चिप नहीं लगा रहने से भी स्कैन करने में परेशानी

    इसका पूरा ब्योरा उपलब्ध रहेगा। वर्तमान में यातायात और परिवहन अधिकारियों को गाड़ी की जांच के लिए हैंड हेल्ड डिवाइस दिया गया है, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से ऑनलाइन तुरंत जुर्माना काटा जा रहा है।

    खबरें और भी

    इस डिवाइस से गाड़ी का डिटेल निकाला भी जा सकता हैं, लेकिन लाइसेंस स्कैन नहीं हो पाता है। नए लाइसेंस में चिप की व्यवस्था की गई है, जिससे अब स्कैन भी हो सकेगा। पुराने ड्राइविंग कार्ड में चिप नहीं लगा रहने से भी स्कैन करने में परेशानी होती है।

    यह भी पढ़ें-

    Sasaram News: सासाराम की कैमूर पहाड़ी पर भीषण हादसा, गाड़ी पलटने से 30 लोग नदी में डूबे; अब तक 3 की मौत

    बिहार में अजब-गजब का खेल : जिसे कोर्ट ने दी थी राहत, पुलिस ने भेजा जेल; अब देना होगा जवाब