Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: पटना वालों की बल्ले-बल्ले, सड़क पर दौड़ेगी डबल डेकर बस; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 02:21 PM (GMT+05:30)

    बिहार में पर्यटन के बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। अब राज्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम राजधानी पटना की स ...और पढ़ें

    अब पटना की सड़कों पर चलेगी डबल डेकर बस। (सांकेतिक फोटो)
    अब पटना की सड़कों पर चलेगी डबल डेकर बस। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. बस में 20 यात्री नीचे एवं 20 बस की छत पर बैठकर राजधानी की सड़कों पर करेंगे भ्रमण
    2. पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए एक ट्रिप का किराया 100 रुपये किया निर्धारित

    नीरज कुमार, जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने शहर की सड़कों पर अब जल्द ही डबल डेकर बस दौड़ाएगा।

    इस बस में कुल 40 सीटे होंगे। बस में 20 यात्री नीचे एवं 20 बस की छत पर बैठकर राजधानी की सड़कों पर भ्रमण करेंगे। पर्यटन निगम की ओर से इसके लिए तैयारी कर ली गई है।

    निगम की ओर से बस का राजधानी की सड़कों पर ट्रायल भी कर लिया गया है। पर्यटकों के मद्देनजर इस बस को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

    गंगा के खूबसूरत नजारा का पर्यटक लेंगे आनंद

    सबसे पहले डबल डेकर बस को जेपी गंगा पथ पर दौड़ाया जाएगा। पर्यटन विकास निगम की नई योजना के अनुसार प्रथम चरण में इस बस को दीघा रोटरी से कंगन घाट तक चलाया जाएगा।

    यह बस दीघा रोटरी से पर्यटकों को लेकर पटना सिटी स्थित कंगनघाट तक जाएगी। फिर वहां से पर्यटकों को लेकर दीघा रोटरी तक आयेगी।

    बस से कहीं उतरे 100 रुपये किराया

    पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए एक ट्रिप का किराया 100 रुपये निर्धारित किया है। यानी कोई पर्यटक अगर दीघा रोटरी के पास बस पर सवार होता है और कंगनघाट का भ्रमण करते हुए वापस दीघा रोटरी तक आता है, तो उसे 100 रुपये किराया चुकाना होगा। इस बस का मुख्य उद्देश्य राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

     

    डबल डेकर बस के ऊपर लगाई गई कुर्सियां।

    पर्यटकों को दी जाएगी राजधानी के स्थलों की जानकारी

    इस बस पर पर्यटकों को राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी देने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। बस जेपी सेतु से जैसे ही आगे बढ़ेगी, पास के पर्यटन स्थलों के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाएगी।

    साथ ही गंगा के खूबसूरत नजारा भी पर्यटकों को दिखाया जाएगा। वहां से बांस घाट काली मंदिर, गोलघर, सभ्यता द्वार, गांधी संग्रहालय, गांधी मैदान, दरभंगा हाउस काली मंदिर सहित पटना सिटी के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में पर्यटकों को जानकारी प्रदान की जाएगी।

    खबरें और भी

    पिछले वर्ष 74 लाख से अधिक पर्यटकों ने किया राजधानी का भ्रमण

    देशी पर्यटकों के लिए पटना की ऐतिहासिक धरती हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। पिछले साल राजधानी में राज्य के सभी पर्यटन स्थलों से अधिक पर्यटक आए।

    पटना में पिछले वर्ष 74.38 लाख पर्यटक आए। उसके बाद दूसरा स्थान मुजफ्फरपुर का रहा। वहां पर 48.76 लाख पर्यटक आए।

    तीसरा स्थान मुंगेर का रहा, वहां पर 24.63 लाख पर्यटकों ने भ्रमण किया। देशी पर्यटकों के आगमन में राजगीर का चौथा एवं बोधगया का पांचवा स्थान रहा। राजगीर में 24.52 लाख एवं बोधगया में 21.72 लाख पर्यटकों ने पिछले वर्ष भ्रमण किया।

    यह भी पढ़ें- 

    Bihar News: बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले, नीतीश सरकार ने कर दिया खुश करने वाला एलान; होंगे जबरदस्त फायदे

    भागलपुर वालों की बल्ले-बल्ले! घर बैठे मिलेंगी नीतीश सरकार की यह खास सर्विस, दफ्तर के नहीं काटने होंगे चक्कर