Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: महिला सिपाही हत्याकांड में आया नया मोड़, पति ने मरने के बाद भी सिर में दागी एक और गोली

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 04:00 AM (IST)

    पटना जंक्शन के समीप होटल मीनाक्षी के कमरा नंबर 303 में सिपाही शोभा कुमारी की हत्या करने के बाद भी आरोपित पति गजेंद्र कुमार का मन नहीं भरा। उसने फिर सि ...और पढ़ें

    मरने के बाद भी सिर में दागी थी एक और गोली
    मरने के बाद भी सिर में दागी थी एक और गोली

    जागरण संवाददाता, पटना। पटना जंक्शन के समीप होटल मीनाक्षी के कमरा नंबर 303 में सिपाही शोभा कुमारी की हत्या करने के बाद भी आरोपित पति गजेंद्र कुमार का मन नहीं भरा। उसने फिर सिर में सटा कर एक और गोली दाग दी। मौके से बरामद दोनों कट्टों से फायरिंग करने के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि गजेंद्र पूरी तैयारी के साथ पहुंचा था।

    वारदात के दौरान यदि वहां कोई और भी आता तो वह उसकी भी हत्या कर देता। पुलिस को कमरे से शोभा का मोबाइल मिला है। उसकी जांच की जा रही है। किसी ने नहीं सुनी गोली की आवाजहोटल की तीसरी मंजिल पर चार कमरे हैं। कमरा नंबर 303 सड़क की तरफ है। दुर्गा पूजा को लेकर सड़क पर लाउडस्पीकर लगाया गया था। बगल के मंदिर में दुर्गा पाठ चल रहा था, जिस कारण लाउडस्पीकर काफी तेज आवाज में बज रहा था। वारदात के वक्त होटल के तीन कर्मचारी ग्राउंड फ्लोर पर थे। उस फ्लोर पर गजेंद्र और शोभा के अलावा कमरा नंबर 301 में एक यात्री ठहरा था।

    लगभग दस बजे यात्री ने चेकआउट करने के दौरान होटल के कर्मचारियों को बताया कि बगल के कमरे में कुछ आवाजें आ रही थीं। वह स्नान कर रहे थे, तभी उन्होंने सुना था। इसके बाद वह चले गए। होटल के कर्मचारी ऊपर आए तो कमरा नंबर 303 का दरवाजा खुला था। मांस के लोथड़े देख कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने होटल के मालिक को घटना की जानकारी दी। वे दुर्गा पाठ कर रहे थे। उनके आने पर पुलिस को सूचना दी गई। ऊहापोह के बीच पुलिस को लगभग साढ़े 12 बजे वारदात की जानकारी हुई। गजेंद्र ने शोभा से की थी दूसरी शादीमूलरूप से जहानाबाद जिले के काको थानांतर्गत दमुआ निवासी गजेंद्र कुमार कोचिंग संचालक है। उसके पिता रामाशीष यादव चौकीदार थे। 

    बचपन में सातनपुर गांव के परिवार की लड़की से गजेंद्र का पकड़ौआ विवाह (अपहरण कर शादी) कराई गई थी। 2013 में दोनों परिवारों की रजामंदी से उनका संबंध विच्छेद हो गया। उस युवती की भी दूसरी जगह शादी हो गई। वर्ष 2016 में गजेंद्र ने शोभा से प्रेम विवाह किया था। दंपती को चार साल की एक बच्ची है, जो अपने चाचा के साथ गांव में रहती है। परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्षों से गजेंद्र और शोभा के रिश्ते ठीक नहीं थे। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

    खबरें और भी

    एफएसएल की टीम ने एकत्र किए साक्ष्यशोभा के सिर में नजदीक से गोलियां मारी गई थीं, जिससे उनका आधा चेहरा गायब हो गया था। एफएसएल टीम की स्मिता पटेल और चंदन ने घटनास्थल का मुआयना किया। कमरे से अंगुलियों के निशान एकत्र करने के लिए भी वैज्ञानिक आए थे। मेडिकल बोर्ड गठित कर शोभा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गजेंद्र प्राथमिक अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय थाने से भी संपर्क किया गया है। शोभा बिहार पुलिस की सिपाही थीं। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।