Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2025: बिहार पुलिस को मिलेंगे 9 पदक, ADG व DSP को राष्ट्रपति मेडल; पढ़ें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 01:25 PM (GMT+05:30)

    Republic Day 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के नौ पदाधिकारियों को पदक दिया जाएगा। विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जा रहे इन पदकों के ...और पढ़ें

    गणतंत्र दिवस पर बिहार के नौ पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक। (सांकेतिक फोटो)
    गणतंत्र दिवस पर बिहार के नौ पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. बिहार के दो पुलिस पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
    2. सात पुलिस पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक

    राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस के नौ पदाधिकारियों को पदक देने की घोषणा की है।

    बिहार के दो पुलिस पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिला है। इनमें अपर पुलिस महानिदेशक केएस अनुपम और डीएसपी अनिल कुमार शामिल हैं।

    वहीं सात पुलिस पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। इसमें कमांडेंट हरिमोहन शुक्ला, एसपी संजय कुमार, एसपी मनोज कुमार, दारोगा जय प्रकाश, दारोगा संजीत कुमार, दारोगा शशिकांत और सहायक अवर निरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय शामिल हैं।

    इस बार बिहार के किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) नहीं मिला है। पिछले साल बिहार पुलिस को कुल 25 पदक मिले थे। इनमें छह पुलिसकर्मियों को वीरता पदक दिया गया था।

    हर साल गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से देशभर के पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और सुरक्षा में लगे जवानों व पदाधिकारियों को पदक दिए जाने की घोषणा की जाती है।

    इस साल गृह मंत्रालय की ओर से कुल 942 पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। इनमें 95 को गैलेंट्री पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए जाने की घोषणा हुई है।

    विशिष्ट सेवा के लिए इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक

    • केएस अनुपम, अपर पुलिस महानिदेशक
    • अनिल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक

    सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा पदक 

    • हरिमोहन शुक्ला, कमांडेंट
    • संजय कुमार, एसपी
    • मनोज कुमार, एसपी
    • जय प्रकाश, दारोगा
    • संजीत कुमार, दारोगा
    • शशिकांत, दारोगा
    • अतिमेश कुमार उपाध्याय, एएसआई

    रेल पहिया कारखाना के आधा दर्जन से अधिक अधिकारी विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित

    वहीं दूसरी ओर दरियापुर रेल पहिया कारखाना के ऑफिसर्स क्लब में रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक अधिकारी को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    बताया गया कि रेल सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सेवा पुरस्कार के आयोजन को लेकर ऑफिसर्स क्लब रेल पहिया कारखाना में निर्धारित समय के अनुसार अधिकारी व कर्मचारी पहुंच गए।

    रेल पहिया कारखाना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल्य सिन्हा ने कहा कि यह विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार पाने वाले हमारे अधिकारी व कर्मचारी अपनी मेहनत व समर्पण से रेलवे की उत्कृष्टता को निरंतर बढ़ा रहे हैं।

    जिनकी सेवाओं व प्रयासों से न केवल उत्पादन में वृद्धि हुई है, बल्कि गुणवत्ता व कुशल प्रबंधन के नए मानक भी स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके असाधारण प्रयासों व मेहनत का नमूना है।

    विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में डॉ. आनंद कुमार, गौरव कुमार, मुकेश कुमार, मनोज मंडल, संजय कुमार राय, अरविंद कुमार, अरूण कुमार, सुशील कुमार, विजय कुमार, विकास कुमार आदि शामिल हैं।

    इन्हें स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान कारखाने के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रेल पहिया कारखाना बेला के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल्य सिन्हा द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें- 

    Bihar News: बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, इंडस्ट्री लगाने की तैयारी में कई कंपनियां; लिस्ट आई सामने

    खबरें और भी