Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहार के वाहन चालक ध्यान दें, 1 अक्टूबर से इस एप को कर लें इंस्टॉल; मिलेगी 5 बड़ी जानकारी

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 12:02 PM (GMT+05:30)

    बिहार के सभी जिलों में अब ट्रैफिक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। मैपल एप पर शहरों से लेकर गांव तक की सड़कों की स्थिति जाम की सूचन ...और पढ़ें

    बिहार में ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
    बिहार में ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के सभी जिलों में 1 अक्टूबर से यातायात से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ऑनलाइन रियल टाइम देखी जा सकेगी। शहरों से लेकर गांव तक कौन सी सड़क कहां जाम है, कौन सी सड़क वीआइपी मूवमेंट या धरना-प्रदर्शन के कारण बाधित है, किस सड़क पर दुर्घटना हुई है, यह सारी जानकारी वाहन चालकों को मैपल एप पर ऑनलाइन मिल सकेगी।

    इसको लेकर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में बिहार पुलिस और मैप माई इंडिया के बीच करार हुआ। बिहार चौथा राज्य होगा जहां इस तरह की सुविधा दी जाएगी। इसके पूर्व उत्तरप्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में यह सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा जयपुर जैसे कुछ शहरों में भी यह सुविधा लागू है।

    पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यातायात के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुधांशु कुमार ने बताया कि मैपल एप पर बिहार के सभी जिलों के शहरी और ग्रामीण सड़कों से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट की जाएगी। इस सुविधा को एक अक्टूबर से राज्य के सभी जिलों में लागू करने का लक्ष्य है।

    इसके पहले ट्रैफिक पुलिस के साथ थानास्तर के पुलिस पदाधिकारियों को इससे जुड़ा प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। मैप माई इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) अली रिजवी ने बताया कि इस सुविधा को पाने के लिए प्लेस्टोर से मैपल एप मोबाइल फोन में इंस्टॉल करना होगा। मैप माई इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल मैपिंग डाटाबेस विकसित किया है, जिसका टाई-अप लगभग सभी चारपहिया निर्माता कंपनियों से है।

    खबरें और भी

    पुलिस और जनता भी अपडेट करेंगी सूचनाएं 

    एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि मैपल एप पर तीन माध्यमों से यातायात से जुड़ी सूचनाएं अपडेट की जाएंगी। कंपनी के बेस मैप पर तो पहले से कई जानकारियां होंगी ही, इसके अलावा पुलिस की टीम भी लगातार जानकारियां अपडेट करेंगी। इसके लिए जिलास्तर पर वाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। इसके अलावा आम जनता भी एप पर तस्वीर के माध्यम से दुर्घटना या जाम जैसी जानकारी अपडेट कर सकेगी। तस्वीर लेते ही अक्षांश-देशांतर के साथ जगह का नाम, तारीख और समय दर्ज होगा। इसकी पुष्टि के बाद इसे एप पर अपडेट कर दिया जाएगा।

    इस तरह की सूचनाएं मिलेंगी 

    • सड़क पर जलजमाव, डायवर्जन, ट्रैफिक लाइट की विफलता, ग्रिडलाक या अन्य खतरे की जानकारी।
    • जुलूस, विरोध-प्रदर्शन, रैलियां, वीआइपी मूवमेंट, दुर्घटना जैसी आकस्मिक स्थिति की सूचना।
    • सड़क पर ब्लैकस्पाट, खतरनाक मोड़, गति-सीमा, गति-अवरोधक जैसी सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी।
    • सड़क के आसपास अस्पताल, पेट्रोल पंप, पर्यटन केंद्र, पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे आदि की जानकारी।
    • पर्व-त्योहार, राजनीतिक रैली आदि के समय किए गए रूट परिवर्तन आदि से जुड़ी सूचनाएं।

    ये भी पढ़ें

    PM Kisan Samman Nidhi: राशन कार्ड में 5 नाम तो किसे मिलेगा पीएम किसान सम्मान की राशि? आसान भाषा में समझें यहां

    स्मार्ट मीटर तेजी से घूमता है... शिकायत पर बिजली विभाग ने लगाई गजब की तरकीब, गांव वाले तुरंत हो गए तैयार