यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: महिलाओं को टक्कर मारकर भाग रहे रिटायर्ड आइजी के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कार से पिस्टल भी बरामद
दो महिलाएं रामगुलाम तिराहे से पैदल कारगिल चौक की तरफ जा रही थीं। उसी रास्ते नैय्यर और उसका साथी बाबुल भी कार से जा रहे थे। इस दौरान कार ने दोनों महिला ...और पढ़ें

HighLights
- आइजी का बेटा और दोस्त गिरफ्तार।
- आरोपितों के पास से गैर लाइसेंसी हथियार मिले।
जागरण संवाददाता, पटना: गांधी मैदान थाना क्षेत्र में उद्योग भवन के नजदीक कार से दो महिलाओं को टक्कर मार कर भाग रहे रिटायर्ड आइजी के बेटे और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार की सुबह पौने छह बजे हुई। उनकी कार से नाइन एमएम की पिस्टल और आठ कारतूस जब्त किए गए।
आरोपितों की पहचान गर्दनीबाग पुलिस कालोनी निवासी नैय्यर और जक्कनपुर के जयप्रकाश नगर निवासी माणिक सिंह उर्फ बाबुल के रूप में हुई है। नैय्यर के पिता अब्दुल सिद्दकी सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक थे। थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि आरोपितों के पास से गैर लाइसेंसी हथियार मिले थे।
इस बाबत आर्म्स एक्ट और सड़क हादसा की धाराओं में प्राथमिकी की गई।
खबरें और भी