Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की जांच पर भड़के शिक्षक, लगाए ये गंभीर आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 12:55 PM (IST)

    शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की जांच को लेकर शिक्षक बुरी तरह भड़के हुए हैं। शिक्षक नेताओं का कहना है कि सरकार नियमों में तहत स्कूलों की जांच नहीं करा र ...और पढ़ें

    शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की जांच को लेकर शिक्षक आक्रोशित (फाइल फोटो)
    शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की जांच को लेकर शिक्षक आक्रोशित (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की जांच को लेकर शिक्षक आक्रोशित हो गए हैं।
    2. शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार नियमों के तहत स्कूलों की जांच नहीं करा रही।

     जागरण संवाददाता, पटना : शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की जांच को लेकर शिक्षक काफी आक्रोशित हैं। शिक्षक नेताओं का कहना है कि सरकार नियमों के तहत स्कूलों की जांच नहीं करा रही है।

    बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की ओर से आयोजित बैठक में राज किशोर प्रसाद सिंह साधु ने कहा कि सरकार अनुदानित विद्यालयों के हितों का ख्याल रखें। कई विद्यालयों में अब तक जांच नहीं हुई और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।