Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News : बिहार में महिला पुलिस कर्मियों के लिए 256 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 545 थाना-ओपी में होगा ये खास इंतजाम

    By Rajat KumarEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 09:15 PM (IST)

    Bihar News बिहार में महिला पुलिस कर्मियों की बढ़ती हुई संख्या को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए एक बड़ी योजना पर काम हो रहा है। इसके तहत ढाई स ...और पढ़ें

    Bihar News : राज्य के 545 थाना-ओपी में बनेंगे महिला सिपाही बैरक
    Bihar News : राज्य के 545 थाना-ओपी में बनेंगे महिला सिपाही बैरक

    HighLights

    1. 256.30 करोड़ की राशि होगी खर्च, गृह विभाग से मिली स्वीकृति
    2. 277 थाना-ओपी परिसर में 20 महिला सिपाहियों के लिए बैरक
    3. 246 थाना-ओपी परिसर में 10 महिला सिपाहियों के लिए बैरक
    4. 22 थाना-ओपी परिसर में पांच महिला सिपाहियों के लिए बैरक

    कुमार रजत, पटना। बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए थाना और ओपी परिसर में ही महिला सिपाही बैरक बनाए जाएंगे। राज्य के 545 थाना व ओपी में महिला बैरक का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर करीब 256 करोड़ 30 लाख की राशि खर्च होगी। गृह विभाग ने योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

    विभागीय जानकारी के अनुसार, महिला सिपाहियों के लिए तीन माडल के बैरक बनाए जाएंगे। राज्य के 277 बड़े थानों में 20 महिला सिपाहियों की क्षमता वाले बैरक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जी प्लस वन संरचना का भवन निर्माण किया जाएगा।

    इस योजना पर 163 करोड़ 65 लाख की राशि खर्च की जाएगी। वहीं 246 थानों में 10 महिला सिपाहियों की क्षमता वाले भवन का निर्माण होगा। इस योजना पर 87.14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    इतनी क्षमता के होंगे बैरक

    इसके अलावा 22 छोटे थानों व ओपी में पांच महिला सिपाहियों की क्षमता वाले बैरक का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर 5.51 करोड़ की लागत राशि आएगी। भवनों का निर्माण कार्य बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के द्वारा पूरा किया जाएगा।

    विभाग के अनुसर, मोतिहारी जिले में सबसे अधिक 30 थानों में महिला बैरक का निर्माण किया जाएगा। इनमें 19 बैरक 20 महिलाओं की क्षमता वाले जबकि 11 बैरक दस महिलाओं की क्षमता वाले बनेंगे।

    गया व रोहतास के 28-28 थाने, भागलपुर व भोजपुर के 24-24 थाने, पटना व मधुबनी के 23-23 थाने, औरंगाबाद के 21 थाने, वैशाली के 17 थाने और बक्सर, भभुआ व बेतिया के 16-16 थानों में महिला बैरक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सारण के 13 और मुजफ्फरपुर के 11 थानों में महिला बैरक बनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    बिहार पुलिस में 27 गुना बढ़ीं महिला पुलिसकर्मी

    बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या 18 सालों में 27 गुना तक बढ़ गई है। राज्य सरकार द्वारा पुलिस बल में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रविधान है।

    इसका नतीजा है कि वर्ष 2005 में जहां महिला पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों की संख्या महज 893 थी वह 2023 में बढ़कर 24 हजार से अधिक हो गई है। आगे होने वाली पुलिस बहाली में करीब 7903 महिला सिपाही और 455 महिला दारोगा की बहाली होनी है।

    यहां बनेंगे सर्वाधिक महिला बैरक

    जिला महिला बैरक
    मोतिहारी 30
    गया 28
    रोहतास 28
    भागलपुर 24
    भोजपुर 24
    पटना 23
    मधुबनी 23
    वैशाली 17

    यह भी पढ़ें

    Lalu Yadav : लालू यादव युवा क्रांति रथ पर सवार होकर पहुंचे सारण, इलाके में बढ़ी सियासी हलचल

    Global Investors Summit: बांग्लादेश के इस बड़े बिजनेस टाइकून की बिहार पर नजर, UAE की कंपनी भी करेगी करोड़ों का निवेश