Bihar Nikay Chunav: बिहार में निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार के पांच नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव और 26 वार्डों में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मतदाता सूची संबंधित जिलों को भेज ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य निर्वाचन आयोग ने पांच नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव एवं 26 वार्डों में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को मतदाता सूची संबंधित जिलों को भेज दी गई है। विधानसभावार सूची के आधार पर वार्डवार मतदाता सूची की तैयारी की जानी है।
राज्य के जिन नगर निकायों में चुनाव कराया जाना है उनमें नगर परिषद फुलवारीशरीफ, नगर परिषद दानापुर निजामत, नगर परिषद खगौल, नगर पंचायत महाराजगंज, नगर पंचायत सोनपुर, नगर पंचायत मदनपुर, नगर पंचायत जम्हौर एवं नगर पंचायत मधुबन में आम चुनाव कराया जाएगा।
वहीं, नगर पंचायत नौबतपुर, नगर परिषद डुमरांव, नगर परिषद रक्सौल, नगर पंचायत बिरौल एवं नगर पंचायत अलौली सहित 26 निकायों में के विभिन्न वार्डों में उपचुनाव कराया जाएगा।
आयोग ने निर्देश जारी कर दिया
राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि जिलाधिकारी उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी (नगर निकाय) नामित करें। उनके पर्यवेक्षण में मतदाता सूची का विखंडन किया जाएगा। साथ ही दावा-आपत्ति का निराकरण भी किया जाएगा।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का विखंडन 21 मार्च तक किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 13 मई को किया जाएगा।
अलग से मतदान के लिए कार्यक्रम जारी
जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कई नगर निकाय क्षेत्रों से शिकायत मिल रही है कि 189 दिनों से कम अवधि तक निवास करने वाले नागरिकों का नाम भी वार्ड सूची में शामिल हो गया है।
खबरें और भी
ऐसे में दावा-आपत्ति के समय सभी तरह की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। मतदाता सूची तैयारी के बाद आयोग द्वारा अलग से मतदान के लिए कार्यक्रम जारी किया जाएगा।