यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KK Pathak: नियोजित शिक्षकों की पोस्टिंग... सक्षमता परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट! केके पाठक ने दे दिए ये निर्देश
केके पाठक के निर्देश के मुताबिक BPSC द्वारा दो चरण में आयोजित परीक्षा में सफल 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इनमें से करीब 35 हजार ऐसे अध्यापक हैं ...और पढ़ें

HighLights
- सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों की शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में होगा पदस्थापन
- अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारी को दिया निर्देश
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Niyojit Shikshak सक्षमता परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले नियोजित शिक्षकों का पदस्थापन राज्य के शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में होगा। यह पदस्थापन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से बुधवार को सभी जिलाधिकारी को निर्देश जारी किया गया है।
चूंकि नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा का पहला चरण 26 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों से कहा है कि शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों से संबंधित रेशनलाइजेशन (चक्रानुक्रम) प्रस्ताव 29 फरवरी तक अनिवार्य रूप से विभाग को उपलब्ध करा दें, ताकि शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों का पदस्थापन सुनिश्चित किया जा सके।
प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों की उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी
अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दो चरण में आयोजित परीक्षा में सफल 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इनमें से करीब 35 हजार ऐसे अध्यापक हैं जो पहले से नियोजित शिक्षक हैं। इन शिक्षकों के आयोग की परीक्षा में चयनित हो जाने से कई जिलों में रिक्तियां हुई हैं। चूंकि आयोग द्वारा चयनित किए गए शिक्षकों का पदस्थापन ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में किया गया।
शहरी क्षेत्रों में ऐसे विद्यालयों की खासी संख्या है जहां नियोजित शिक्षकों का आयोग की परीक्षा में चयनित होने के बाद अध्यापकों की कमी हो गई है।
इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों से कहा है कि शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों का सही आकलन करें और चक्रानुक्रम करते हुए रिक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराएं। इससे सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों को शहरी क्षेत्रों में पदस्थापन करने में सुविधा होगी।