Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar One Portal: बिहार वन पोर्टल पर होगी हर बिहारी की कुंडली, नाम-पता और जाति की मिलेगी डिटेल

    Updated: Wed, 19 Mar 2025 08:00 PM (IST)

    बिहार सरकार बिहार वन पोर्टल का निर्माण कर रही है जिसमें हर व्यक्ति का विस्तृत ब्योरा होगा जैसे उम्र पता आय और जाति। यह पोर्टल 300 से अधिक सरकारी योजना ...और पढ़ें

    बिहार वन पोर्टल पर होगी हर बिहारी की कुंडली, नाम-पता और जाति की मिलेगी डिटेल
    बिहार वन पोर्टल पर होगी हर बिहारी की कुंडली, नाम-पता और जाति की मिलेगी डिटेल

    HighLights

    1. बिहार सरकार बिहार वन पोर्टल बना रही है, जिसमें हर व्यक्ति की जानकारी होगी (उम्र, पता, आय, जाति)।
    2. पोर्टल 300+ सरकारी योजनाओं और सेवाओं का एक ही जगह लाभ प्रदान करेगा।
    3. मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने बताया कि पोर्टल अगले साल तक तैयार होने की संभावना है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार (Bihar Government) बिहार वन पोर्टल (Bihar One Portal) का निर्माण करा रही है। इस पोर्टल पर बिहार के हर व्यक्ति से जुड़ा विस्तृत ब्योरा होगा। इसमें हर व्यक्ति की उम्र, पता, आय, जाति जैसी सभी जानकारियां एक पोर्टल पर दर्ज होगी।

    जिस तरह पोर्टल पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालने पर गाड़ी के रंग से लेकर उसकी उम्र और प्रमाण-पत्रों की अपडेट जानकारी मिल जाती है, वैसे ही सुविधा बिहार पोर्टल से लोगों के संबंध में मिल सकेगी।

    मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने दी जानकारी

    बिहार विधान परिषद में सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने यह नीरज कुमार के तारांकित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

    300 से अधिक योजनाओं को मिलेगा लाभ

    उन्होंने बताया कि यह राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके जरिए राज्य सरकार की 300 से अधिक सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक जगह मिल सकेगा। इस पोर्टल के अगले साल तक तैयार होने की संभावना है, मगर प्रयास है कि इसे समय से पहले तैयार कर लिया जाए।

    'बिहार कृषि' ऐप को मिला स्वर्ण पदक

    दूसरी ओर, खेती-किसानी में सूचना प्रौद्योगिकी की पहल के लिए कृषि विभाग को सम्मान मिला है। एक प्रसारण समूह द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बिहार के कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने यह सम्मान ग्रहण किया। बयान जारी कर मंगलवार को उन्होंने बताया कि कृषि और किसान सशक्तीकरण के लिए सूचना प्रावैधिकी पहल श्रेणी में बिहार कृषि एप को स्वर्ण पदक मिला है।

    एक ऐप से कई सूचनाएं:

    इस ऐप में बैंक के पासबुक की तरह किसानों के लिए पासबुक तैयार किया गया है। इसमें विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को मिले अनुदान का विवरण रहेगा। इससे फसलों के उत्पादन और पौधा संरक्षण से संबंधित उचित सलाह भी दिया जा सकता है। इसके माध्यम से किसान फसलों के मूल्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    फसलों के वास्तविक और विगत दिनों के मूल्य का विवरण देख सकते हैं। इससे मृदा स्वास्थ्य कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है और मौसम से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। इस पर सरकार की योजनाओं का ब्योरा भी है और इसमें बिहार कृषि रेडियो भी सुना जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- PPF-TDS से लेकर Fastag तक... 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है नुकसान

    ये भी पढ़ें- अब QR कोड से खुलेगी मुर्गियों की कुंडली, उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया ये खास मोबाइल ऐप