विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, आयोग ने नियुक्त किए जिला निर्वाचन अधिकारी

Published: Wed, 18 Mar 2026 09:13 PM (IST)

राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में पंचायत चुनावों की प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं, जो नवंबर-दिसंबर में संभावित हैं। ...और पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, आयोग ने नियुक्त किए जिला निर्वाचन अधिकारी

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, आयोग ने नियुक्त किए जिला निर्वाचन अधिकारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरंभिक तैयारियां राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रारंभ कर दी है। पंचायत चुनाव नवंबर-दिसंबर में संभावित हैं। आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सबसे पहले जिला स्तर पर अधिकारियों की तैनाती करने का आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में आयोग ने कहा है कि बिहार पंचायत चुनाव 2026 एवं कुछ कारणों से होने वाले रिक्त पदों के लिए उप चुनाव कराना पड़ सकता है। ऐसे में राज्य के हर जिले के लिए उस जिला के जिला दंडाधिकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), के रूप में दायित्व जाता है।

इसके साथ ही संबंधित जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी को उस जिला के लिए जिला उप निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) बनाया जाता है।

आयोग ने साथ ही अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर जारी आदेश की प्रति मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग सचिव, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और सभी जिला अधिकारियों को इसकी सूची भी भेज दी है।

आठ नगर निकायों में ईओ तैनात

राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार की आठ नगर निकायों में होने वाले आम चुनाव और अन्य नगर निकायों में उप चुनाव को लेकर वार्डवार मतदाता सूची का विखंडन तैयार करने के लिए निबंधन अधिकारी (इलेक्टोरल ऑफिसर) की तैनाती भी कर दी है।

आयोग ने संबंधित जिला के अनुमंडल दंडाधिकारी को उनके क्षेत्र के तहत पड़ने वाले सी नगर निकायों या उसके भाग के लिए वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने के लिए निबंधन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

आयोग राज्य की आठ नगर निकायों में आम चुनाव कराने को लेकर मतदाता सूची की तैयारी आरंभ करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आम चुनाव कराया जाना है उसमें नगर परिषद फुलवारीशरीफ, नगर परिषद दानापुर निजामत, नगर परिषद खगौल, नगर पंचायत महाराजगंज, नगर पंचायत सोनपुर, नगर पंचायत मदनपुर, नगर पंचायत जम्हौर और नगर पंचायत मधुबनी सम्मिलित हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।