Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: कंबल निकालें या गर्मी के कपड़े? पटना सहित 30 जिलों में चढ़ा पारा; जानिए कब बरसेंगे बदरा

    By prabhat ranjanEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 07:25 AM (IST)

    Bihar Weather Update बारिश के बाद एक बार फिर से सूरज ने अपना कहर बरसाना शुरू किया है। पटना समेत 30 जिलों के अधिकतम तापमाान में वृद्धि हुई है। झमाझम वर ...और पढ़ें

    Bihar Weather: कंबल निकालें या गर्मी के कपड़े? पटना सहित 30 जिलों में चढ़ा पारा
    Bihar Weather: कंबल निकालें या गर्मी के कपड़े? पटना सहित 30 जिलों में चढ़ा पारा

    HighLights

    1. पटना सहित 30 जिलों में चढ़ा पारा, राजधानी में सामान्य से 5.7 डिग्री की वृद्धि
    2. उत्तरी भागों के 19 जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार, अब होगी मानसून की वापसी

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी समेत प्रदेश में झमाझम वर्षा पर विराम लगेगा। कुछ स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान छिटपुट वर्षा की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी को लेकर अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार के कुछ भागों के अलावा, ओडिशा व छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी के आसार हैं। इस दौरान बादल छंटने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

    उत्तरी भागों के 19 जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना

    गांगेय पश्चिमी बंगाल व आसपास में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब बांग्लादेश के आसपास है। इसके प्रभाव से उत्तरी भागों के 19 जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि शेष भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

    पटना समेत 30 जिलों के अधिकतम तापमाान में वृद्धि

    बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अनेक स्थानों व दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के लौरियानंदनगढ़ में सर्वाधिक वर्षा 46.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बने होने से मौसम सामान्य बना रहा।

    सुबह में धूप में गर्मी होने से लोग परेशान रहे। पटना समेत 30 जिलों के अधिकतम तापमाान में वृद्धि हुई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान सीतामढ़ी में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    Bihar Caste Census: जाति गणना को लेकर JDU का विपक्ष पर हमला, कहा- जीतन राम, चिराग बोल रहे BJP की भाषा