Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार के लोगों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये, नीतीश सरकार खर्च करेगी 30 अरब से अधिक; विधान मंडल में की घोषणा

    By Raman ShuklaEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 12:29 PM (IST)

    Bihar News बिहार सरकार ने बेरोजगार परिवारों के लिए सतत जीविकोपार्जन योजना का राशि बढ़ा दी है। बेरोजगार परिवारों को रोजगार के लिए अब एक लाख की राशि नही ...और पढ़ें

    बिहार के लोगों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये, नीतीश सरकार खर्च करेगी 30 अरब से अधिक
    बिहार के लोगों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये, नीतीश सरकार खर्च करेगी 30 अरब से अधिक

    HighLights

    1. बेरोजगारों को दो-दो लाख रुपये देने की योजना लागू
    2. ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना

    राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार ने सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत बेरोजगार परिवारों को रोजगार के लिए एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये देने की योजना लागू कर दी है।

    ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 30 अरब रुपये से अधिक इस पर नीतीश सरकार खर्च करेगी। बता दें कि सात नवंबर को विधान मंडल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी।

    योजना के तहत दी जाने वाली राशि बढ़ी

    इस पर सात नवंबर को ही मंत्रिमंडल की मुहर भी लगी थी। अब योजना के तहत दी जाने वाली राशि बढ़ा दी गई है। यह राशि सहायता के रूप में सरकार देती है। इसमें मुख्य रूप से शराब-ताड़ी बेचने एवं उत्पादन से जुड़े लोगों को सरकार योजना का लाभ देगी।

    योजना को वित्तीय वर्ष 26-27 तक विस्तारित किया गया है। सरकार की ओर से राशि उपलब्ध कराने में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें -

    दिवाली से पहले ही बिहार की हवा खराब, पटना सहित प्रदेश की वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक; AQI 300 के पार

    नीतीश के बयान पर विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, हाथापाई पर उतरे दोनों पक्ष के नेता