Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पर आया बड़ा अपडेट! यहां एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 09:05 AM (IST)

    Bihar Police Constable Recruitment Exam बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के 21 हजार 391 पदों के लिए रद परीक्षा दोबार होगी। परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पर नया अपडेट! फाइल फोटो
    बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा पर नया अपडेट! फाइल फोटो

    HighLights

    1. 21 हजार से अधिक पदों के लिए 18 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
    2. 1 अक्टूबर को पिछले साल पर्चा लीक होने के कारण रद हो गई थी परीक्षा
    3. 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को एक पाली में सभी जिलों में आयोजन

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Police Constable Recruitment Exam केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पुलिस में सिपाही के 21 हजार 391 पदों के लिए रद परीक्षा दोबारा सात अगस्त से छह विभिन्न तिथियों में आयोजित करेगा। पर्चा लीक होने के कारण पिछले साल एक अक्टूबर को दोनों पालियों की परीक्षा रद कर दी गई थी।

    वहीं, सात और 15 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। सात, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को एकल पाली में सभी 38 जिलों में परीक्षा का संचालन दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक होगा। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति सुबह 9:30 बजे से होगी।

    सुबह 10:30 बजे के बाद किसी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पर्षद की वेबसाइट https://www.csbc.bih.nic.in/पर परीक्षा कार्यक्रम और विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गई है।

    अभ्यर्थी 15 जुलाई से पर्षद की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा जन्म तिथि प्रविष्ठ कर परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केंद्र के जिला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    31 जुलाई से डाउनलोड होगा ई-प्रवेश पत्र

    ई-प्रवेश पत्र विभिन्न तिथियों में जारी किया जाएगा। पर्षद के अनुसार, सात अगस्त की परीक्षा के लिए 31 अगस्त, 11 की परीक्षा के लिए चार अगस्त, 18 अगस्त के लिए 11, 21 अगस्त के लिए 14, 25 अगस्त के लिए 18 तथा 28 अगस्त के लिए 21 अगस्त से प्रवेश पत्र अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-प्रवेश पत्र के साथ अपना एक वैध फोटो युक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि) प्रस्तुत करना होगा। यदि ई-प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी प्रपत्र को भरकर राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित फोटो के साथ ई-प्रवेश पत्र के साथ केंद्र में उपस्थित होंगे।

    डुप्लीकेट ई-प्रवेश पत्र पांच से जारी होगा

    पर्षद के अनुसार, किसी कारणवश वेबसाइट से ई-प्रवेश डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में बैक हार्डिंग रोड स्थिति कार्यालय से विभिन्न तिथियों में डुप्लीकेट प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

    सात अगस्त की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पांच को, 11 का नौ, 18 का 16, 21 का 19, 25 का 23 तथा 28 अगस्त की परीक्षा के लिए 26 को डुप्लीकेट प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।


    ये भी पढ़ें-

    HPSC AMO: हरियाणा स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग में 805 आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन का अंतिम दिन

    SAIL Recruitment 2024: सेल में असिस्टेंट मैनेजर, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक भर सकते हैं फॉर्म