Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पुलिस जवान के घर 7.5 लाख की चोरी, शादी के गहने और नकदी ले उड़े चोर

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 12:14 PM (IST)

    अथमलगोला के सबनिमा गांव में बिहार पुलिस के एक जवान के घर में चोरी हो गई। चोरों ने छत के रास्ते घुसकर शादी के लिए रखे करीब 6 लाख रुपये के गहने पार कर द ...और पढ़ें

    बिहार पुलिस के जवान के घर को ही चोरों ने बनाया निशाना

    बिहार पुलिस के जवान के घर को ही चोरों ने बनाया निशाना

    HighLights

    1. बिहार पुलिस जवान के घर 7.5 लाख की चोरी।

    2. चोरों ने शादी के गहने और नकदी चुराई।

    3. अथमलगोला के सबनिमा गांव में हुई वारदात।

    संवाद सूत्र, अथमलगोला। थाना क्षेत्र के सबनिमा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने बिहार पुलिस के जवान के घर से नकदी और आभूषण चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

    इस संबंध में पीड़ित जवान राकेश कुमार ने बताया कि भोजपुर जिला पुलिस बल में कार्यरत हूं। बड़े भाई की बेटी की शादी 24 फरवरी को तय है, शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हमलोग शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गए। 

    कमरे को बाहर से बंद किया

    देर रात छत के सहारे मेरे घर में चोर घुसा और कमरे को बाहर से बंद कर दूसरे कमरे में रखे शादी के गहने, नकदी एवं सामान का ताला तोड़कर दो बक्शा ले गया। साथ ही ट्रंक का ताला तोड़कर करीब छह लाख रुपये की सोने चांदी के जेवरात एवं डेढ़ लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गया। 

    इस संबंध में मेरे दूसरे भाई गणेश पाल ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस शनिवार को घर पहुंच मामलें की छानबीन की।सबनिमा गांव में ही बीते 9 फरवरी को शिवम कुमार के घर हुई करीब ढाई लाख रुपये की चोरी हुई थी।